भोजपुरी गानों के लिए चर्चित गुंजन सिंह से किसने की ‘मेक्सी और पेप्सी’ की डिमांड! वायरल हो रहा VIDEO

सच्चिदानंद/पटना. चिलचिलाती गर्मी में मूड को ठंडा करने के लिए भोजपुरी गायक गुंजन सिंह से  लेकर महिमा सिंह पेप्सी और मेक्सी लाने की डिमांड कर रही है. यह सब असिलियत में नहीं, बल्कि एक गाने में हो रहा है. भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘लियादी एगो मेक्सी’ लॉन्च हो गया है. इसी गाने में तपती गर्मी को दूर करने के लिए महिमा सिंह पेप्सी और मेक्सी की डिमांड कर रही है.

सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल म्यूजिक चैनल से यह गाना रिलीज हुआ है. जिसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं. युवाओं के बीच रिल्स बनाने की होड़ सी लग गई है. आपको बता दें कि इस गाने को गाया है गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने, तो वहीं गाने में गुंजन सिंह के साथ महिमा सिंह दिखाई दे रही हैं.

मनोरंजन से भरपूर है यह गाना
इस गाने को लेकर गुंजन सिंह भी खूब उत्सुक है. उन्होंने बताया कि यह गाना तपती गर्मी के दौरान लोगों के मूड को कूल करने के लिए बनाया गया है. मनोरंजन और मसाले से यह गाना भरपूर है. उन्होंने आगे बताया कि यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ जाए, इसीलिए इसको मजेदार अंदाज में बनाया गया है. इस गाने के जरिए महिलाओं को गर्मी में होने वाली दिक्कतों के बारे में बात कही गई है. गाने के माध्यम से एक पत्नी अपने पति से बोलती है कि अब गर्मी में साड़ी नहीं पहना जा रहा है. इसीलिए जब आप टैक्सी चलाने जाएं तो पहनने के लिए मेक्सी और पीने के लिए पेप्सी लेते आएं. इस गाने में फीमेल आवाज शिल्पी राज ने दिया है.

हिट है महिमा और गुंजन की जोड़ी
भोजपुरी इंडस्ट्री में महिमा सिंह और गुंजन सिंह की जोड़ी हिट मानी जाती है. दोनों ने साथ में कई गानों में काम किया है. इसीलिए दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलती है. आपको बता दें कि इस गाने में महिमा सिंह और गुंजन सिंह की जोड़ी मराठी लुक में दिखाई दे रही है. उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को अबतक 2 मिलियन लोगों ने देखा है. इस गाने को लिखा है अजय बच्चन ने, म्यूजिक दिया है जेपी तिवारी ने तो वहीं डायरेक्ट किया है अशोक सम्राट ने.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 13:43 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More