‘सचिन ने मेरे ऊपर की मेहरबानी…’जिस पाकिस्तानी ने उड़ाई थी तेंदुलकर की नींद, उसने क्यों तारीफ में कही ये बात?

नई दिल्ली. शायद ही कोई गेंदबाज हो, जो सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने से नहीं कतराता हो या जिसे मास्टर ब्लास्टर का खौफ न हो. लेकिन, एक ऐसा गेंदबाज भी रहा, जिसने सचिन की नींद हराम कर रखी थी. सचिन ने कई बार खुद इसे कबूला भी था. ये गेंदबाज थे पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक. सचिन को न तो वसीम अकरम, न वकार यूनुस या शेन वॉर्न से उतना डर लगता था, जितना रज्जाक को खेलने से वो असहज महसूस करते थे. सचिन ने हमेशा ही रज्जाक को खतरनाक गेंदबाज माना था. रज्जाक भी कई बार टेस्ट, वनडे में सचिन को आसानी से आउट करने में भी सफल रहे थे. अब खुद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि वो कैसे सचिन को आउट कर लेते थे और सचिन की तारीफ को लेकर वो क्या सोचते हैं.

अब्दुल रज्जाक हाल ही में पाकिस्तान के यू-ट्य़ूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में सचिन को आउट करने को लेकर कहा था, “इसमें कोई शक नहीं कि सचिन तेंदुलकर एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज थे. वो कमाल के बल्लेबाज थे. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा थी. पर उन्होंने मेरी तारीफ क्यों की, उन्हें ऐसा करने की कोई जरुरत नहीं थी. वो किसी का भी नाम ले सकते थे. उस दौरान में ग्लेन मैक्ग्रा, वसीम अकरम, वकार युनूस जैसे धाकड़ गेंदबाज थे. बड़े-बड़े नाम थे. सचिन को मेरा नाम लेने की जरूरत ही नहीं थी. ये उनका बड़प्पन और महानता है कि उन्होंने मेरी तारीफ में ऐसा कहा. मेरा मानना है कि आप जैसा अंदर से हैं, वैसा ही बाहर भी रहें तो सच्चे इंसान के रूप में पहचाने जाते हैं. सचिन में भी यही खूबी है.”

सचिन की मेहरबानी कि उन्होंने तारीफ की: रज्जाक
पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने आगे कहा, “सचिन बिल्कुल ऐसा ही हैं. उन्होंने मेरे लिए ऐसी बातें की हैं, वो उनकी मेहरबानी है. मैंने पहले भी ऐसा कह चुका हूं. मेरे लिए ऐसी बात कहकर उन्होंने एक तरह से मेहरबानी ही की है उनके अलावा सहवाग ने ये कई बार कहा है कि उन्हें भी मुझे खेलने में काफी परेशानी होती थी.”

‘सचिन वन मैन ऑर्मी थे’
नादिर अली के पॉडकास्ट में सचिन को आउट करने को लेकर उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. रज्जाक ने 2006 के कराची टेस्ट से जुड़ी कहानी सुनाई. रज्जाक ने कहा,” सचिन तेंदुलकर वन मैन आर्मी थे. जब भी भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ करता था, तो हमारा फोकस सिर्फ इसी पर रहता था कि बस सचिन को आउट कर लें.’

‘रणजी में सबसे ज्यादा विकेट, पर दिलीप ट्रॉफी में नहीं मिला मौका..’ क्या पहले हुआ ऐसा? गेंदबाज ने पूछा सवाल

‘नहीं पता कि मैं कैसे आउट कर लेता था’
रज्जाक ने कराची टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा, “मुझे याद है कि सचिन जब बैटिंग के लिए मोहम्मद सामी और आसिफ ने अपना-अपना स्पैल खत्म किया था और दिन का खेल खत्म होने में 2 ओवर बचे थे. यूनिस खान कप्तान थे. उन्होंने मुझे बॉलिंग करने का इशारा किया. मैं उस समय सोच रहा था कि कप्तान ने ये क्या किया, मुझे क्यों गेंदबाजी दे दी. क्योंकि मुझे तब 2-3 ओवर तो लय पकड़ने में लगते थे और दिन के खेल में 2 ओवर ही बचे थे. खैर, मैंने गेंद संभाली, सामने तेंदुलकर थे. यकीन मानिए मैंने सचिन को 3-4 गेंद फेकी और वो एक गेंद पर बोल्ड हो गए. मैंने उन्हें आउट करने की कोशिश भी नहीं की थी. लेकिन, पता नहीं कैसे वो आउट हो गए.”

Tags: Abdul razzaq, India Vs Pakistan, Sachin tendulkar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More