
मोहित शर्मा/ करौली. राजस्थान के करौली में एक बार फिर से मौसम ने अपने तेवर बिपरजॉय के असर के चलते बदल दिए हैं. पिछले 1 सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी शनिवार देर रात आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने भी करौली में बिपरजॉय के असर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमके नायक ने भी अगले 5 दिनों के दौरान करौली जिले में 18 से 21 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह के दौरान आसमान में अधिकतर बादल छाए रहने और अगले 5 दिनों के दौरान 15. 0 से 35. 0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है. शनिवार को करौली जिले का अधिक तापमान 39. 1 डिग्री रहा. जिसके बाद देर रात आई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
जानिए आगे क्या रहेंगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनके नायक ने बताया कि अगले सप्ताह में करौली में संभावित अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस से 36.0 रहने वाला है और अपेक्षित न्यूनतम तापमान 24. 0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. और आपेक्षिक आर्द्रता 54 से 82 और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 29 से 65% रहने की संभावना है.
चक्रवाती तूफान का भी रहेगा प्रभाव
चक्रवाती तूफान के चलते करौली जिले में भी तूफान के प्रभाव पड़ने से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात तो कहीं-कहीं 40 से 45 किलोमीटर की तेज हवा चलने की भी संभावना है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 12:41 IST






