Chamba Manohar Murder Case: मनोहर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खाते में मिले 10 लाख रुपये, अवैध कब्जा भी हटाया, रिमांड बढ़ा

राजेंद्र शर्मा
शिमला. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए मनोहर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया है. इन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था और यहां से 3 दिन के रिमांड पर दोनों आरोपियो को भेजा गया है.

मामले में एक और खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी फरीद के बैंक खाते में 10 लाख रुपये मिले हैं. वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से वन विभाग की जमीन पर कब्जे के आरोपों की जांच की गई है और आरोप सही पाए गए हैं. मौके पर गई वन विभाग ने मौके पर पाया है कि कुछ जमीन पर सब्जियां उगाही गई थी, जिन्हें विभाग की टीम ने उखाड़ दिया है. फिलहाल, यह शुरुआती जांच है. बता दें कि मुख्य आरोपी पर वन विभाग की जमीन पर कब्जे और बैंक खाते में लॉकडाउन के दौरान 95 लाख रुपये के लेनदेन के आरोप लगे थे, जिनकी अब जांच की जा रही है.

चंबा में हालात सामान्य
चंबा और सलूणी के आसपास हालात सामान्य है. पुलिस की तरफ से अब मीडिया के लोगों को भी भांदल गांव नहीं जाने दिया जा रहा है. पुलिस ने नाके पर सख्ती की है. नेशनल मीडिया की टीमें अब चंबा पहुंच रही हैं तो मामले पर सरकार अलर्ट है. फिलहाल, इस मामले में कुल 11 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

एनआईए जांच की मांग
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पूरे मामले की जांच नेशनल जांच एंजेसी से करवाने की मांग की है. वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा है कि जयराम ठाकुर अगर लिखकर देते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं हैं. वह एनआईए जांच के लिए तैयार हैं.

” isDesktop=”true” id=”6570047″ >

क्या है पूरा मामला
चंबा के सलूणी की भांदल पंचायत का यह मामला है. यहां पर मनोहर लाल नाम के युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव के सात टुकड़े किए गए थे. आरोपी मुस्लिम परिवार की बेटी से मनोहर लाल का रिलेशन था. इसी बात पर मनोहर को पहले पीटा गया फिर जब उसकी मौत हो गई तो शव को काटकर नाले में दबा दिया गया. बाद में आरोपियों के घर जला दिए गए और धारा144 लगाई गई है.

Tags: Chamba district, Himachal pradesh, Love jihad

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More