दौसा में जज के घर में लगी आग, बेडरूम जलकर हुआ खाक, जांच में जुटी पुलिस

आशीष शर्मा/ दौसा. दौसा में न्यायिक अधिकारी प्रेमलता सैनी के सिविल लाइन स्थित आवास में आग लगने से हड़कंप मच गया. शाम के समय सिविल लाइन में अधिकारी इवनिंग वॉक कर रहे थे, इसी दौरान घर से आग की लपटें दिखाई देने लगी. जिसके बाद इवनिंग वॉक कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल और पुलिस को बुलाया गया साथ ही सरकारी आवास के गेट तोड़कर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए.

इस दौरान तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक न्यायधीश प्रेमलता सैनी के बेडरूम में आग विकराल रूप ले चुकी थी और बेडरूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था. इस अग्निकांड में कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हुए हैं साथ ही विद्युत उपकरण भी जल गए हैं. हालांकि अभी तक आपके आग के कारणों का पता नहीं लग सका है सदर थाना पुलिस आग के कारणों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग का कारण बताया जा रहा है.

इधर दौसा के सिविल लाइन स्थित इस आवास के बाहर आरजेएस रेखा चौधरी का नाम लिखा हुआ था. लेकिन यह आवास विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायधीश प्रेमलता सैनी को आवंटित था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग का कारण हो सकता है लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 12:43 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More