CG मौसम विभाग का अलर्ट; सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, अगले तीन दिनों तक चलेगी लू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. सुबह होते ही सूर्यदेव की तीव्रता देख इन दिनों ऐसा लग रहा कि आसमान से मानों आग बरस रही हो. दोपहर होते ही और ज्यादा गर्म हवा झुलसाती है. रात तक गर्म हवा का असर रहता है. मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है. बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग संभाग सहित प्रदेश के कई स्थानों पर अगले दो-तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है.

शुक्रवार को मौसम विभाग रायपुर ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के सभी जिले में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. उष्ण रात्रि और सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान के संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा अलर्ट जारी किया गया. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग अब लोगों को घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दही, लस्सी या छाछ का सेवन, ओआरएस घोल पीने के साथ धूप में चश्मा लगाकर व सर पर कपड़ा या टोपी लगाकर निकलने की सलाह दे रहा है.

लू लगने के लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार, तेज बुखार आना, सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, पसीना नहीं आना, उल्टी होना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, भूख कम लगना, अधिक प्यास लगना, चक्कर एवं बेहोशी आना आदि लू लगने के लक्षण हैं.

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय
डॉक्टर शर्मा ने बताया कि लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतः नमक की कमी हो जाना होता है. घर से बाहर खाना खाने के बाद ही निकलना चाहिए. कोशिश करें कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीधे सूर्य के रोशनी से बचे एवं बाहर जाने पर धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा, टोपी, धूप का चश्मा और सूती के ढीले कपड़े पहनें.

पीते रहें खूब पानी
प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें. ओआरएस घोल घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी (माड़), नींबू पानी, छाछ, कच्चे आम से बना पन्ना आदि का उपयोग करें. मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूजा इत्यादि का सेवन करें. जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सकें. लू के लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं या मितानिन से संपर्क करें.

Tags: Chhattisgarh news, Heat Wave, Local18, Weather news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें