
हाइलाइट्स
मेकअप करते समय ब्लशर का यूज गाल यानी Cheeks पर किया जाता है.
हाइलाइटर का इस्तेमाल फोरहेड, चिन और अपर चीक्स पर किया जाता है.
Difference Between Blusher And Highlighter: आज की लाइफ स्टाइल में मेकअप करना केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि कुछ पुरुषों के लिए भी जरूरी हो गया है. ऐसे में ब्लशर और हाइलाइटर का इस्तेमाल भी आम है. लेकिन कई बार लोग ब्लशर और हाइलाइटर (Blusher and Highlighter) के बीच में कन्फ्यूज हो जाते हैं. तो आज हम आपको ब्लशर और हाइलाइटर के बीच का अंतर और इसको इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं.
कई बार मेकअप किट में ब्लशर और हाइलाइटर दोनों ही मौजूद होते हैं. लेकिन दोनों के बीच का फर्क क्या है और इनको कैसे यूज करना है, बहुत लोग ये नहीं समझ पाते हैं. ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करके दोनों के बीच का फर्क और इस्तेमाल का तरीका जान सकते हैं.
ब्लशर
मेकअप करते समय ब्लशर का यूज गाल यानी Cheeks पर किया जाता है. ये फेस को अट्रैक्टिव और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. ब्लशर कई सारे शेड्स में मार्किट में मौजूद रहता है, ऐसे में आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार ब्लशर का इस्तेमाल करके मेकअप को परफेक्ट बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 6 नेचुरल चीजों से रिमूव करें मेकअप, मिनटों में क्लीन हो जाएगा चेहरा, स्किन दिखेगी सॉफ्ट एंड ग्लोइंग
हाइलाइटर
मेकअप में हाइलाइटर का इस्तेमाल फोरहेड, चिन, आई कॉर्नर और अपर चीक्स पर किया जाता है. ये भी कई सारे शेड्स में आसानी के साथ मिल जाता है. आप चाहें तो इसका इतेमाल आप अपनी ड्रेस को ध्यान में रख कर भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मेकअप एक्सेसरीज की सफाई भी है बहुत जरूरी, 5 तरीकों का करें इस्तेमाल, साइड इफेक्ट से बची रहेगी स्किन
ब्लशर और हाइलाइटर के बीच अंतर
नॉर्मल तौर पर ब्लशर क्रीम या पाउडर फॉर्म में आता है. जबकि हाइलाइटर क्रीम और पाउडर फॉर्म के साथ-साथ लिक्विड फॉर्म में भी मिल जाता है. बेस्ट मेकअप लुक पाने के लिए पहले ब्लशर और उसके बाद हाइलाइटर लगाना बेहतर होता है. बता दें कि ब्लशर और हाइलाइटर दोनों ही फेस को फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद करते हैं.
इस्तेमाल का तरीका
हमेशा अच्छे ब्रांड का ब्लशर और हाइलाइटर इस्तेमाल करें. ब्लशर का यूज आप चीक्स पर ग्लो लाने के लिए करें और हाइलाइटर का इस्तेमाल आप फेस के उन हिस्सों के लिए करें, जिनको आप हाइलाइट करना चाहते हैं. इतना ही नहीं इनको इस्तेमाल करने के बाद मेकअप को अच्छे से ब्लेंड भी जरूर कर लें. इस तरह से आप कुछ ही मिनटों में बेस्ट मेकअप लुक हासिल कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Beauty Tips, Fashion, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 18:41 IST






