झांसी में लव जिहाद! इस्लाम कबूलने और बुर्का पहनने से किया इनकार तो फरार हुआ हनीफ

अश्वनी कुमार, झांसी. उत्तर प्रदेश के जिला झांसी में हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद की तर्ज पर केस दर्ज कराया है. पीड़ित हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने इस्लाम धर्म नहीं कबूल और बुर्का नहीं पहनने पर उसे छोड़कर फरार हो गया है. वहीं पुलिस में शिकायत होने के बाद अब 8 दिन से फरार मुस्लिम प्रेमी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है

दरअसल ये पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां प्रेम प्रसंग में धर्मांतरण का मामला सामने आते ही हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि इस मामले को लव जिहाद से नहीं जोड़ कर देखा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से प्रेमिका ने अपने मुस्लिम प्रेमी पर जो भी गंभीर आरोप लगाए वह इस मामले को लव जिहाद की कैटेगरी में ही खड़ा करते हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला?
मूल रूप से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के रहने वाली पीड़ित विवाहित प्रेमिका ने झांसी पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका प्रेमी हनीफ ने कई साल उसका शारीरिक शोषण करता रहा. प्रेम जाल में फंसाकर बड़े-बड़े वायदे किए, सपने दिखाए, कई साल बीतने के बाद जब कभी भी प्रेमी हनीफ पर शादी का दबाव बनाया, इसके बाद प्रेमी हनीफ ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा.

पेशे से ट्रक ड्राइवर हनीफ अपनी हिंदू प्रेमिका को लेकर मध्य प्रदेश से झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक कमरे में किराए के मकान में रहने लग गया. 8 दिन पहले प्रेमी हनीफ अपनी शादीशुदा प्रेमिका को यह कहकर छोड़कर फरार हो गया कि वह किसी काम से करते बाहर जा रहा है. इधर विवाहिता प्रेमिका ने कई बार अपने प्रेमी हनीफ को फोन लगाया बावजूद इसके हनीफ ने अपनी प्रेमिका का फोन नहीं उठाया.

मदद के लिए भटक रही पीड़िता
आरोपी प्रेमी हनीफ की दगाबाजी और गद्दारी और बेवफाई से परेशान होकर पीड़ित प्रेमिका सबसे पहले भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के पास पहुंची. विवाहित प्रेमिका ने अपने मुस्लिम प्रेमी की करतूत बताते हुए कहा कि उसका मुस्लिम प्रेमी उसने एक शर्त रखी है. इस शर्त के मुताबिक पहले प्रेमिका को इस्लाम धर्म कबूल करना होगा, इसके बाद बुर्के में हमेशा रहना होगा.

आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस
वहीं बाबत पुलिस महकमे के अफसरों का कहना है कि प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है. अपने पति को छोड़कर हनीफ के पास पिछले कई साल से लिव इन रिलेशन में रह रही है. चिरगांव थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले ही शिकायतकर्ता प्रेमिका अपने प्रेमी हनी के साथ किराए के कमरे में रह रही थी. फिलहाल इस पूरे मामले में प्रेमिका के गंभीर आरोपों को देखते हुए आरोपी प्रेमी हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है.

Tags: Jhansi news, Love jihad, UP Love Jihad Case, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More