अब कपड़ो के लिए लड़के ना हो परेशान, साउथ दिल्ली की इस मार्केट में मिल रही बेहद शानदार और सस्ती चीज़ें

रिया पांडे/दिल्ली. दिल्ली में बहुत सी जगहों पर स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट लगती हैं. इनमें से कुछ तो बहुत ही फेमस हैं. लेकिन इन ज्यादातर मार्केट्स में लड़कियों के लिए तो बहुत कुछ मिलता है पर बात लड़कों की हो तो उनके लिए कुछ खरीद पाना मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर लड़कों की शिकायत रहती है कि वे कहां से किफायती ट्रेंडी शॉपिंग करें. आज हम आपको बताएंगे की अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं तो आप इस मार्केट को एक्सप्लोरर कर सकते है. यहां आपको लड़के से जुड़े सभी आइटम आसानी से किफायती दाम में मिल जाएंगे.

दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लड़को के लिए अच्छी मार्केट लगती है. ये मार्केट कॉलेज के बच्चों के लिए काफी अच्छी है, क्योंकि आसपास बहुत सारे कॉलेज है. यहां आपको लड़के के लिए बहुत वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे. जैसे कि टी-शर्ट, जींस, जोकर, शॉर्ट्स, फॉर्मल ड्रेस और इसके अलावा यहां आपको जूते, चश्मा, बेल्ट मिल जाएंगे. वहीं अब कीमत की बात करें तो आपको यहां 300 रूपए में टी-शर्ट, 500 रूपए में शॉर्ट्स और 1000 रूपए की जींस अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगे. आपको यहां अच्छे ब्रांडेड जूते 800 रूपए में मिल जाएंगे.

कपड़ों के अलावा और क्या है खास

मध्यम वर्ग के लोगों के अलावा ग्रामीण लोगों के लिए यह बाजार खरीददारी करने के लिए बहुत अच्छा है. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी आप शॉपिंग करने के अलावा यहां पर आप खाने का भी आनंद ले सकते हैं. इस मार्केट में वेज से लेकर नॉनवेज तक के लिए एक से एक बढ़कर खाने के रेस्टोरेंट है. साथ ही यहां आप मूवी देखने का भी लुफ्त उठा सकते हैं.

जाने टाइम और लोकेशन

ये मार्केट सुबह 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक खुली रहती है और यहां जाने के लिए आप नीचे दिए गए लोकेशन के जरिए आसानी से जा सकते है.
लोकेशन: https://g.co/kgs/E43Qk5

Tags: Delhi, Latest hindi news, Local18, Market

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More