निर्माणाधीन घर के बाहर सरिया सीधा करते समय बिजली के तार टच होने से लगा करंट, पति को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी…हाई टेंशन करंट के चपेट में आए दंपत्ति, पत्नी की मौत: निर्माणाधीन घर के बाहर सरिया सीधा करते समय बिजली के तार टच होने से लगा करंट, पति को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कौशांबी

सैनी थाना क्षेत्र के निदूरा गांव में सरिया सीधा करना दंपत्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। करंट की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गाव में हड़कंप है। सूचना पर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

सैनी के निदूरा गाव में रहने वाले छैला पटेल पेशे से कारोबारी है। इन दिनों वह अपने अधूरे पड़े घर का निर्माण करा रहे है। निर्माणाधीन भवन में छत पड़ने के लिए सरिया मगाई गई थी। जिसमे कुछ सरिया टेढ़ी थी। जिसे शनिवार को पति छैला व पत्नी प्रियंका (40) मिलकर सड़क पर रख कर सीधा कर रहे थे। इसी दौरान छैला ने सरिया जमीन से ऊपर उठना शुरू कर दिया। अचानक ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाई टेंशन तार से सरिया टच हो गई। सरिया के टच होते ही दंपत्ति को जोरदार करंट का झटका लगा। स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक करंट के चपेट में आते ही छैला जमीन पर दूर जा गिरे, जबकि उनकी पत्नी प्रियंका सरिया में चिपकी रह गई। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद छैला को लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सैनी सुभाष चौरसिया ने बताया, हादसे के बाद मौत की सूचना पर पुलिस बल में लाश को कब्जे में लिया है। कानूनी कार्यवाही कराई जा रही है। परिवार के तहरीर मिलने के क्रम में लिखापढ़ी की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें