
रवि पायक/भीलवाड़ा. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भीलवाड़ा का जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. मौसम विभाग द्वारा भीलवाड़ा जिले को येलो मोड पर किया हुआ है. बिपरजॉय के लिए भीलवाड़ा टीम ने पूरी तैयारियां कर ली है. इस दौरान भीलवाड़ा जिले के 200 से अधिक वॉलिंटियर्स अलर्ट मोड पर आ गए हैं और वहीं अलग-अलग 60 से अधिक आपदा उपकरण भी तैयार कर लिए हैं. यही नहीं भीलवाड़ा जिले भर में जिला मुख्यालय पर एक मुख्य केंद्र और दो अलग-अलग जगह पर उप केंद्र बनाए गए हैं. जिन पर 24 घंटे आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद रहेगी और हर एक कॉल पर का इंतजार करके कम से कम समय पर मौके पर पहुंचेगी.
प्रशासन ने की बचाव की तैयारियां
भीलवाड़ा जिला आपदा प्रबंधन टीम के चीफ वार्डन गोपाल लाल बांगड़ ने कहा कि भीलवाड़ा जिले के मौसम विभाग ने बिपरजॉय तूफान के कारण येलो अलर्ट घोषित किया है. शहर में मानसून को देखते हुए कंट्रोल रूम की शुरुआत 15 जून से कर दी गई है. बिपरजॉय को देखते हुए नागरिक सुरक्षा के लिए भीलवाड़ा में लाइफ जैकेट, पोर्टेबल नाव, रबर बॉय, बड़ी रस्सियाँ सहित अन्य उपकरण शामिल है. डिफेंस के आदमी के वॉलिंटियर्स ऑफिस में काम कर रहे हैं.
वहीं आपदा से निपटने के लिए और हर घायल को मौके पर बचाने के लिए वॉलिंटियर्स को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के साथ ही सीपीआर विधि का भी प्रशिक्षण दिया है. जिससे हमारे वालंटियर डूबे हुए इंसान को बाहर निकालकर सीपीआर देकर बचा सके मुख्य कार्यालय में करीब 12 व्यक्ति आपदा प्रबंधन के लगे हुए हैं. साथ की जरूरत पड़ने पर और भी वॉलिंटियर्स में लगाए जा सकते हैं जिले में 2 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शाहपुरा और मांडलगढ़ है.
आपदा की स्थिति होने पर करें कॉल
जिले में आगामी बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में (24×7 ) घंटे संचालित रहेंगे. जिसके दूरभाष नम्बर 01482- 232671 है. मोबाईल नं. 96677- 20846 है. अगर किसी भी जगह पर कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर कॉल कर सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 18:04 IST






