Entertainment: फिल्म आदिपुरुष देखकर लौट रहे युवा लगा रहे थे जय श्रीराम का नारा, हाउसफुल चल रहा है शो

सच्चिदानंद/पटना. रामायण पर आधारित साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरूष रिलीज हो गई है. पहले दिन का सारा शो हाउसफुल रहा. ऑनलाइन बुकिंग से ही सारी सीटें फुल हो गई. लोगों को दूसरे और तीसरे दिन के लिए ऑफलाइन टिकट लेना पड़ रहा है. टिकट काउंटर पर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है. फिल्म देखने के बाद बाहर निकले लोगों की जुबान पर बस एक ही नारा था. वह नारा है जय श्रीराम. फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई. तपती गर्मी में भी लोग सिनेमा हॉल के बाहर लंबी कतार में लगे हुए थे. फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों ने कहा कि फिल्म पैसा वसूल है. इस बार महाबली हनुमान की तरफ प्रभु श्रीराम में भी हवा में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

रामायण पर आधरित प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिशक्ति पूरे देश के सिनेमा हॉल में रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही पटना के रीजेंट सिनेमा हॉल का हाल यह रहा कि टिकट काउंटर पर हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ा. इसके साथ ही पार्किंग की जगह पर भी हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ गया. इस सिनेमा हॉल में सुबह 8:30 की पहली शो थी, जो ऑनलाइन ही हाउसफुल हो गई थी. इसी प्रकार फर्स्ट डे के सभी शो हाउसफुल थे. लोग टिकट काउंटर से आने वाले दिनों के लिए टिकट ले रहे हैं. फॉर्स्ट शो देखने के बाद जब लोग बाहर निकले तो उन्होंने बताया कि फिल्म एक्शन से भरपूर है. नए युग की रामायण देखने को मिली. पुराने वाले रामायण से बिल्कुल अलग वीएफएक्स से भरपूर यह रामायण है. सबकी एक्टिंग मजेदार थी. 3 घंटे की फिल्म कब निकल गई पता ही नही चला. एक्शन से भरपूर यह फिल्म 3डी में देखने का अलग ही मजा है.



10 सिनेमा हॉल में लगी है फिल्म

चर्चित फिल्म आदिपुरूष पटना शहर के 10 थिएटर में लगी हुई है. इसमें सबसे ज्यादा गांधी मैदान के पास स्थित रीजेंट सिनेमा हॉल में 05 शो चल रही है. इस सिनेमा हॉल में पहले दिन की सारी टिकटें ऑनलाइन ही बिक चुकी थी. इसीलिए सुबह से ही हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ा. दूसरा शो देखने के लिए तपती गर्मी में भी लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ कतार में लगे हुए दिखाई दिए. आपको बता दें कि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. प्रभास और कृति की यह फिल्म 2023 की सबसे चर्चित फिल्म है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 18:05 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More