क्या आप गर्मी में स्किन एलर्जी और फंगल इंफेक्शन से है? परेशान,एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

मंगला तिवारी/मिर्जापुर हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा खिली-खिली, जवां और खूबसूरत नजर आए. हालांकि, गर्मी के मौसम में धूप जब सीधी हमारी त्वचा को लगती है तो त्वचा डल, ड्राई, बेजान नजर आने लगती है. कई लोगों को सनबर्न, लाल काले रैशेज पड़ने के साथ ही एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. साथ ही यदि गर्मियों में प्रॉपर केयर ना की जाए तो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं.

बता दें पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में हॉस्पिटलों में काफी संख्या में में लोग स्किन संबंधित कई समस्याएं को लेकर जा रहे हैं. दरअसल, इस गर्मी के मौसम में कई बीमारियां लोगों की त्वचा में देखने को मिलती है. मिर्जापुर जनपद के मेडिकल कॉलेज में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी त्वचा से संबंधित बीमारी का छुटकारा कराने के लिए पहुंच रहे हैं. गर्मियों के मौसम में आखिर कौन-कौन सी बीमारियां मरीजों में देखने को मिल रही है तो हम आपको यह बताते हैं. फंगल इन्फेक्शन, बालतोड़, झाइयां, मस्से, पिंपल्स, एलर्जी आदि अन्य के मरीज अपना उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंचे रहे हैं.

गर्मियों में यह हो रही है दिक्कत:
मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर व डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर धीरज पटवा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही काफी संख्या में त्वचा रोग के मरीज बढ़ गए हैं. ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 200 की संख्या में मरीज आ रहे हैं. गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा फंगल इन्फेक्शन, बैक्टीरिया इन्फेक्शन यानी कि बालतोड़, महिलाओं में झाइयों की दिक्कत, हेयर फॉल, मस्से आदि अन्य के मरीज हॉस्पिटल में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा जाता है समस्या दिखाते ही मरीज खुद का इलाज करने के लिए दवाइयां मेडिकल स्टोर से ले लेते हैं, ऐसा न करें। इससे उनकी स्किन खराब होने का खतरा बना रहता है, उन्होंने कहा कि मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवाई लेनी चाहिए.

डॉक्टर की क्या है सलाह:
डॉ. धीरज पटवा ने कहा कि अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन लगाइए या फिर आपकी स्क्रीन ड्राई है तो मोश्चराइजर लगाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि इस समय टाइट फिटिंग के कपड़े नहीं पहने, ज्यादातर ठंड वाली जगह पर रहें. साथ ही बहुत जरूरी हो तभी धूप में निकलें और अपने साथ अंगौछा/स्कार्फ जरूर रखें. इसके अलावा पानी लेकर निकले और सिर्फ सीजनल फल का सेवन करें. अगर आप कपड़ों को धो रहे हैं तो कपड़ों में से साबुन को अच्छे से धो लें क्योंकि यदि साबुन रहा कपड़े में तो इससे एलर्जी की संभावना बन जाती है.

Tags: Mirzapur news, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More