हाइलाइट्स
टाटा अल्ट्रॉज में वॉइस कमांड का फीचर दिया गया है.
कार के सीएनजी मॉडल में भी प्रॉपर बूट स्पेस दिया गया है.
कार में एक्सप्रेस कूलिंग का भी फीचर है.
नई दिल्ली. फैमिली कार के तौर पर आज भी लोग हैचबैक लेना पसंद करते हैं. इस सेगमेंट का दौर हमेशा ही रहा है. सिटी ड्राइव हो या फिर हाईवे हैचैबैक को चलाना आसान है साथ ही ये कंफर्ट के मामले में भी एक नंबर रहती हैं. लगभग हर कंपनी इस सेगमेंट में अपनी दो से तीन कारें जरूर रखती है. अब तक हैचबैक सेगमेंट पर मारुति सुजुकी का एकछत्र राज रहा था. बेलिनो (Baleno) कहें या स्विफ्ट (Swift) मारुति की ही कारें सेल में नंबर वन रहती थीं. लेकिन अब मार्केट में ऐसी कार भी मौजूद है जो फीचर्स से तो भरी हुई है ही, साथ ही ये आपको पेट्रोल और सीएनजी मॉडल के साथ डीजल वेरिएंट में भी मिलेगी. ये फिलहाल देश में मौजूद अकेली डीजल हैचबैक है.
हम यहां पर बात कर रहे हैं टाटा अल्ट्रॉज (Tata Altroz) की. पेट्रोल और डीजल के बाद हाल ही में कंपनी ने अल्ट्रॉज का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया. इस वेरिएंट के आने के साथ अब हैचबैक के बाजार पर अल्ट्रॉज अपना कब्जा जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आइये जानते हैं इस कार की खासियत….
दमदार इंजन
टाटा अल्ट्रॉज में कंपनी ने 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है. ये 1199 सीसी का इंजन है. हालांकि सीएनजी का इंजन इस कार में कुछ अलग है और वो 1198 सीसी का है. वहीं डीजल इंजन की बात की जाए तो कार में 1.4 लीटर का टर्बो इंजन दिया गया है. कार को आप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के ऑप्शन में ले सकते हैं. कार के सभी इंजन 4 सिलेंडर हैं और ये जबर्दस्त पावर जनरेट करते हैं.
बेहतरीन माइलेज
अल्ट्रॉज का माइलेज भी शानदार है. इसका पेट्रोल इंजन 18 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देता है. वहीं सीएनजी पर कार 26 किलोमीटर प्रति किलो तक का माइलेज देती है. वहीं डीजल इंजन के साथ ये कार 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकालती है.
आपकी आवाज पर खुलेगी सनरूफ
कार में कंपनी ने वॉइस कमांड का ऑप्शन दिया है और आपको बस आवाज देने भर की देर है और सनरूफ खुल जाएगी. इसी के साथ कार में कई यूनीक फीचर्स दिए गए हैं. कार का सबसे यूनीक फीचर इसकी एक्सप्रेस कूलिंग का है जो मिनटों में आपकी कार को ठंडा कर देगा. वहीं कार में कंपनी ने टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो कार कनेक्ट टेक्नोलॉजी से लैस है. इसी के साथ कार में 8 हरमन के स्पीकर्स दिए गए हैं जो आपके म्यूजिक एक्सपीरियेंस को एन्हांस कर देगा. कार का ग्लव बॉक्स कूल्ड दिया गया है. हालांकि ये एसी के वेंट से ही कनेक्टेड है लेकिन काम भर की ठंडक ये जरूर देता है.

बुजुर्गों के लिए आराम
वहीं कार बुजुर्ग लोगों के बैठने और उतरने के लिए काफी बेहतर है. इसका कारण है कि कार के सभी गेट 90 डिग्री के एंगल तक खुल जाते हैं. ऐसे में उतरने के दौरान गेट से पैर अड़ने की समस्या इसमें नहीं होती है.
बेहतरीन बूट स्पेस
किसी भी सीएनजी कार में ऐसा पहली बार हुआ है कि दो सिलेंडर देने के साथ ही बूट स्पेस को बरकरार रखा गया हो. हालांकि पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के मुकाबले सीएनजी मॉडल का बूट स्पेस कुछ लीटर कम है लेकिन फिर भी ये स्पेस काफी है. सीएनजी के दोनों सिलेंडर कार में बूट स्पेस के नीचे फिट किए गए हैं.
चौंका देगी कीमत
अब इतने यूनीक फीचर्स के बाद हर किसी के मन में ये खयाल आएगा कि कार काफी महंगी होगी लेकिन आपको बता दें कि इस कार का बेस मॉडल 6.60 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. वहीं कार के टॉप मॉडल की बात की जाए तो वो 12.10 लाख रुपये में आपको उपलब्ध हो जाएगा.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 11:50 IST






