मांझी के अलग होने पर पहली बार बोले नीतीश कुमार, मीट‍िंग में रहते थे और BJP को खबर देते थे


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के राज्य मंत्रिमंडल से बाहर जाने के बाद पहली बार नीतीश कुमार ने कहा क‍ि अच्‍छा हुआ वह अलग हो गए. वह बीजेपी वालों के साथ म‍िलने जा रहे थे. उन्‍होंने कहा क‍ि वह मीट‍िंग में रहते थे और बीजेपी की खबर देते थे. आपको बता दें क‍ि इससे पहले जीतन राम मांझी ने बेटे सुमन के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था क‍ि आठ साल से अधिक समय पहले उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किए जाने का भी जिक्र किया. आठ साल से अधिक समय पहले मांझी के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद ही जनता दल यूनाइटेड ( जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार सत्ता में लौटे थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क‍ि हमने डिसाइड किया था कि बीजेपी से हम अलग हो जाएंगे आप लोग को पता है ना कि जब हमारे लोगों को बीजेपी के नेता सपोर्ट नहीं करते थे. 2014 में हम रिजाइन कर दिए थे. आपको याद है ना और हमने अपनी जगह जीतन जी को मुख्यमंत्री बना दिया. पार्टी में कोई नहीं चाह रहा था कि हम उसको बनाएं हमने इसीलिए सोचा कि हम हटेंगे तो हम एक शेड्यूल कास्ट को ही बनाएंगे इसलिए हम बना दिए.

जीतन मांझी बीजेपी के लोगों से मिल रहे थे. उसके बाद हमारे यहां भी आकर कह रहे थे कि यह हुआ वह हुआ. यह सब बात हम तो जानते ही थे. हमने उनसे साफ कह दिया था कि हमने आपको बनाया है या तो आप अपनी पार्टी को मर्ज कीजिए और नहीं होना है तो अलग हो जाए.

23 तारीख को मीटिंग करेंगे और अगर यह लोग उस मीटिंग में अंदर होता तो जो कुछ भी बोलता वह सब बीजेपी को खबर होती. इसीलिए हमने कहा कि या तो आप मर्ज करिए या अलग हो जाइए. इसलिए हमने अपने कोटे से बना दिया रत्नेश सदा को तो आप लोग जानते ही हैं ना. केंद्र सरकार को अधिकार है ना चुनाव तो पहले करा ही सकता है, जिसको बहुमत है वह चाहे तो पहले भी चुनाव करा सकता है. जब हम लोग अटल जी के साथ थे तो उन्हीं के पार्टी वाले लोग तीन चार महीने पहले चुनाव करवा दिया था, हालांकि अटल जी नहीं चाहते थे.

अपोजिशन को यूनिटी के लिए कहा गया है तो हो सकता है उन लोगों को लगे कि यह लोग आगे मिलकर बहुत कुछ करेगा तो नुकसान होगा, इसलिए करवा सकते हैं लेकिन इसकी संभावना हमेशा रहती है इसलिए हमें सारे पार्टियों को अलर्ट किया इसीलिए मिलकर लड़िएगा.

Tags: Bihar News, CM Nitish Kumar, PATNA NEWS

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More