पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैट बेचेगा DDA, कैसे करें बुकिंग और कितनी है कीमत?

हाइलाइट्स

डीडीए ने पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है.
जिनके पास पहले से फ्लैट या भूखंड है वे भी बुकिंग कर सकते हैं.
ज्यादातर फ्लैटों की कीमत विशेष आवास योजना, 2021 के अनुसार रखी है.

नई दिल्ली. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने आवास योजना के चौथे चरण को मंजूरी दे दी है. इसके तहत डीडीए ने 5 हजार फ्लैटों के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है. हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने की मंजूरी 14 जून को डीडीए की बोर्ड मीटिंग में दी गई, जिसकी अध्यक्षता लेफ्टिनेंट गवर्नर और अथॉरिटी के चेयरमैन वीके सक्सेना ने की.

इस योजना के तहत खरीदार टोकन बुकिंग राशि का भुगतान करके इलाका और मंजिल अपनी पसंद से चुन सकते हैं. इसकी शुरुआत में अलग-अलग श्रेणियों के लगभग 5 हजार फ्लैटों की पेशकश की जाएगी, फिर मांग के अनुसार इसमें और भी फ्लैट जोड़े जाएंगे.

ये भी पढ़ें – कितने PPF अकाउंट खोल सकता है कोई एक व्यक्ति, क्या होती है इसकी लिमिट, जानें नियम

पहले से फ्लैट है तो भी बुकिंग
हालांकि, इस योजना की औपचारिक शुरुआत इस साल 30 जून को की जाएगी. इस आवास योजना में डीडीए ने व्यक्तियों को फ्लैट के लिए आवेदन करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. इसमें वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनके पहले से ही दिल्ली में फ्लैट या भूखंड है. प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सभी के लिए आवास’ के वादे के मुताबिक योजना की शुरुआत की है.

बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निवेश
डीडीए ने बयान में बताया कि पहली बार पंजीकरण राशि के भुगतान की पुष्टि होने के तुरंत बाद ऑनलाइन सिस्टम से मांग पत्र जारी करेगा. पिछली योजनाओं के फीडबैक के आधार पर, डीडीए ने कनेक्टिविटी सहित इन इलाकों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निवेश किया है. यह पहली बार था कि डीडीए निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अलावा द्वारका और नरेला में मध्य आय वर्ग (एमआईजी) फ्लैट और जसोला में उच्च आय वर्ग (एचआईजी) फ्लैट की पेशकश कर रहा था.

कितनी होगी फ्लैटों की कीमत?
आम जनता के लिए बड़े पैमाने पर घर उपलब्ध कराने और उनकी कीमत कम रखने के लिए, डीडीए ने ज्यादातर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों की कीमत उसी स्तर पर रखी है, जो विशेष आवास योजना, 2021 के समय थी. बता दें कि 2021 की योजना में, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में फ्लैट 7.91 लाख रुपये से 12.42 लाख रुपये में पेश किए गए थे, जबकि एलआईजी श्रेणी में फ्लैट 15 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक उपलब्ध थे.

Tags: DDA

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More