NEET Result 2023: डीएवी शिक्षक के बेटे ने किया कमाल, हासिल किये 238वीं रैंक, रोजाना पढ़ता था 14 घंटे

शिखा श्रेया/रांची. बुधवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट यूजीसी 2023 के रिजल्ट की घोषणा कर दी. जिसके बाद झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू में रहने वाले प्रियाब्रत ने 238 रैंक लाकर पूरे रांची का नाम रोशन किया है. प्रियाब्रत डीपीएस के छात्र रह चुके हैं और इस परीक्षा के लिए उन्होंने 1 साल ड्रॉप आउट क्या था. रिजल्ट के बाद प्रियाब्रत ने कहा यह सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि मेरे मां-बाप और मेरे टीचर्स की मेहनत का नतीजा है.

प्रियाब्रत ने लोकल 18 से खास बातचीत की और बताया यह जेर्नी काफी लंबा होता है. इस दौरान हमेशा मोटिवेटेड रहने की जरूरत है. इस जर्नी में सबसे खास योगदान मेरे मां और पिताजी का रहा. इन्होंने मेरे पीछे बहुत मेहनत की है. यही दोनों मेरे आईडल भी है.मेरे पापा रांची के डीएवी हेहल में इंग्लिश के टीचर है. इसलिए उन्होंने घर में हमेशा मुझे बचपन से ही पढ़ाई का माहौल दिया. इसके अलावा माँ हमेशा मेरे पढ़ाई लिखाई व खाने तक का पूरा ख्याल रखा करती थी.

केवल 4:30 घंटा की नींद और 9 घंटे की पढ़ाई

प्रियाब्रत बताते हैं, इस दौरान मैंने मन लगाकर पढ़ाई की. इसके लिए नींद से भी समझौते करने पड़े.रात में केवल 4:30 घंटे ही सोया करते थे.रात में 1:30 बजे सोते और सुबह 6:00 बजे उठ जाए करते. सुबह उठकर पढ़ाई करने के बाद कोचिंग जाना होता था और कोचिंग से आने के बाद फिर से पढ़ाई करने बैठ जाते थे.कुल मिलाकर हर दिन 8 से 9 घंटे की सेल्फ स्टडी होती थी और 5 घंटे कोचिंग. खुद को रिफ्रेश रखने के लिए हर दिन आधा घंटा बैडमिंटन भी खेला करते थे.

एनसीईआरटी की किताबों को ना करें इग्नोर

प्रियाब्रत बताते हैं, तैयारी के दौरान सबसे जरूरी चीज होती है तो एनसीईआरटी की किताबें.इसे जितना हो सके उतनी पढ़े.मैंने 24 से 25 बार एक ही बुक को पढ़ा है.पहले पढ़ने में थोड़ी कठिनाई होती है लेकिन एक दो बार पढ़ने के बाद कंसेप्ट क्लियर होने लगता है.वही बार-बार पढ़ने के बाद आपका पूरा कांसेप्ट क्लियर हो जाता है और आपके बेसिक्स बहुत ही मजबूत हो जाते हैं.नीट में अधिक सवाल एनसीईआरटी से पूछे जाते हैं इसीलिए मैंने एनसीआरटी पर अधिक फोकस किया.साथी यह मेरा दूसरा मौका था, पहले अटेम्प्ट में मैंने फिजिक्स केमिस्ट्री पर उतना ध्यान नहीं दिया, सिर्फ बायोलॉजी पढ़ता था.लेकिन इस बार मैंने फिजिक्स केमिस्ट्री को भी पूरा समय दिया.किसी को हल्के में नहीं लिया.

3 साल से ना बर्थडे मनाया ना ही किसी त्यौहार को किया सेलिब्रेट

प्रियाब्रत बताते हैं, 3 सालों से मैंने बर्थडे नहीं मनाया है और ना ही किसी त्यौहार को सेलिब्रेट किया है.इस दौरान सिर्फ और सिर्फ पढाई पर ही फोकस किया.क्योंकि पढ़ाई वन टाइम इन्वेस्टमेंट होता है.इसलिए मैंने इस परीक्षा में अपना सब कुछ दिया.ताकि बाद में किसी तरह का कोई पछतावा ना हो. साथ ही अन्य स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए प्रियाब्रत बताते हैं यह समय दोबारा नहीं आएगा.इसलिए इस समय को अच्छे से उपयोग करें व किसी भी सब्जेक्ट को हल्के में ना लें.हर विषय को बराबर समय दे.एनसीईआरटी के क्वेश्चन को बार-बार सॉल्व करें. मॉक टेस्ट व रिविजन पर अधिक से अधिक ध्यान दें.

Tags: Jharkhand news, Local18, NEET, Ranchi news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More