पसंदीदा सिंगर जैसा दिखने की चढ़ी सनक, युवक ने करवाई 40 सर्जरी! चेहरे का हुआ ऐसा हाल कि पहचान पाना मुश्किल

हर किसी को कोई न कोई सेलिब्रिटी इतना पसंद होता है कि लोग उसके जैसा बनने की तमन्ना रखते हैं. बहुत से लोग सेलिब्रिटी की नकल करने के लिए उनके जैसी हेयरस्टाइल रख लेते हैं, कपड़े पहन लेते हैं, जूते खरीद लेते हैं, यहां तक कि कई लोग तो उनके जैसे चलने-फिरने और आवाज भी बनाने लगते हैं पर क्या आपने कभी किसी के अंदर फेवरेट सेलिब्रिटी जैसा बनने की ऐसी सनक देखी है कि उसके जैसा चेहरा पाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी ही करवा ले. इन दिनों अर्जेंटीना (Argentina Man 40 Cosmetic Surgery) का एक एक शख्स चर्चा में है जो अपने पसंदीदा सिंगर जैसा दिखने के लिए कई सर्जरी करवा चुका है.

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना के फ्रैन मारियानो (Fran Mariano) एक फेमस सिंगर-सॉन्ग राइटर के दीवाने हैं. वो रिकी मार्टिन (Ricky Martin Songs) के फैन हैं. अगर आप 80 या 90 के दशक में पैदा हुए हैं तो आपने भी भारत में रहते हुए रिकी मार्टिन के गाने “Livin’ La Vida Loca” और “Maria” तो जरूर सुना होगा. रिकी, दुनिया से चर्चित सिंगरों में से एक हैं और उनके दौर में लोगों के अंदर ऐसी दीवागनी थी कि उनके कॉन्सर्ट देखने के लिए लोग दूसरे-दूसरे देशों से आते थे.

ricky martin face surgery

अब शख्स सभी को ये सलाह दे रहा है कि ऐसी बेवकूफी करने से बचें. (फोटो: Youtube/Ciudad Magazine)

रिकी मार्टिन जैसा बनने के लिए करवाई सर्जरी
यही दीवानगी अर्जेंटीना के फ्रैन में भी दिखाई दी. उसने रिकी जैसा दिखने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 40 सर्जरी करवाई. पर इन तमाम सर्जरी से उनका चेहरा ऐसा हो गया कि उन्हें अब पहचान पाना मुश्किल है. इसके अलावा उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. एक इंटरव्यू में फ्रैन ने बताया कि सर्जरी के बाद अब वो अपना चेहरा नहीं मेहसूस कर पाते. जब वो अपने आधे चेहरे, नाक या ठुड्डी को छूते हैं, तो उन्हें स्पर्श ही नहीं मेहसूस होता. जब वो शराब पीते हैं तो उन्हें नैपकिन की मदद से उसे पीना पड़ता है क्योंकि उसके बिना वो अपने ऊपर शराब गिरा लेते हैं.

सर्जरी से बर्बाद हुआ चेहरा
उन्होंने बताया कि उनकी कई सर्जरी खराब हो गई. एक सर्जरी में तो उनकी भौं के अंदर मोटर ऑयल इंजेक्ट किया गया था. हाल ही में एक और सर्जरी से उस ऑयल को निकाला गया. उन्होंने अर्जेंटीना के एक रिएलिटी शो में हिस्सा भी लिया जिसमें उन्होंने दूसरों से ऐसी बेवकूफी करने के लिए मना किया. उनका कहना है कि अब वो इतनी सर्जरी करवा चुके हैं कि पुराना चेहरा नहीं हासिल कर सकते.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More