
Weird Food Menu At Wedding: एक वक्त था, जब लोग बड़ी और खर्चीली शादियों को ही अपनी शान समझा करते थे लेकिन अब वक्त बदलने के साथ-साथ बहुत सी और चीज़ें भी बदल चुकी है. लोग छोटी और इंटीमेट वेडिंग को अपना रहे हैं, जिसमें कुछ रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होते हैं. हालांकि खाना-पीना तो यहां अच्छा ही खिलाया जाता है.
आज हम आपको एक ऐसी वेडिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दूल्हा-दुल्हन ने सारी चीज़ें काफी कैजुअल रखी थीं. बहुत ज्यादा रीति-रिवाजों को नहीं निभाया गया और मेहमानों का भी स्वागत ट्रेडिशनल अंदाज़ में शाही दावत न देकर फास्ट फूड के ज़रिये किया गया. आपको यकीन नहीं होगा कि ये खाना फूड डिलीवरी ऐप से शादी वाली जगह पर मंगाया गया था.
मेहमानों को मिला बर्गर-फ्राइज़
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इज़ी बरेटो नाम की दुल्हन और जस्टिन नाम के दूल्हे ने अपनी शादी में एक अलग ही रिवाज़ चला दिया. पिछले साल 15 अक्टूबर को इन दोनों की शादी हुई थी और उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों को इसमें इनवाइट किया था. आमतौर पर शादियों में देर रात तक खाना-पीना चलता रहता है लेकिन यहां इस कपल ने मेहमानों के लिए कोई पकवानों का बुफे लगाने के बजाय सिर्फ 100 डबल चीज़ बर्गर, 100 जूनियर चिकन और 150 फ्राइज़ का ऑर्डर दिया. ये ऑर्डर भी उनके पास फूड डिलीवरी ऐप के ज़रिये पहुंचा.
60 हज़ार से निपट गई केटरिंग
दुल्हन का कहना है कि वो कुछ अलग चाहते थे, जो पारंपरिक चीज़ों से हटकर हो. हर किसी को मैकडोनल्ड का फास्ट फूड पसंद है. ऐसे में हमने वेडिंग केक भी नहीं मंगाया था. करीब 60 हज़ार रुपये खर्च करके पूरा ऑर्डर दिया गया था. कपल का दावा है कि उनके मेहमानों को खाना पसंद आया क्योंकि वे इसे अपने घर भी ले जा सकते थे. इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए काफी लोगों ने इस आइडिया को पसंद किया लेकिन हमारे देश में शायद ही इतनी हल्की दावत किसी शादी में मिलेगी.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 15:24 IST






