बाराबंकी पुलिस के हत्थे चढ़ा झपट्टा मार गैंग का शातिर, खास ट्रिक से करते थे हेराफेरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी: यूपी की बाराबंकी पुलिस ने एक ऐसे शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है, जो राह चलते लोगों से झपट्टा मारकर फोन छीन लेता था. लोगों से मोबाइल लूटने के बाद यह शातिर राह चलते लोगों को बच्चे की बीमारी का बहाना बता कर फोन बेच दिया करता था. पुलिस ने युवक के कब्जे से 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ में बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करता था. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

जिले की सतरिख थाना क्षेत्र के छेदानगर गांव के रहने वाले सहजराम ने सतरिख पुलिस को रास्ते में की गई मोबाइल लूट की शिकायत की थी. सहजराम ने पुलिस को बताया था कि बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति बाराबंकी जाने वाले मार्ग पर मोबाइल फोन छीनकर भाग गए हैं. पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का आज खुलासा कर दिया. एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 मोबाइल बरामद किए हैं.

झूठ बोलकर बेचता था मोबाइल
स्वाट, सर्विलांस व सतरिख थाने की पुलिस टीम ने जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण टोला बंकी के रहने वाले रिंकू कश्यप को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्त रिंकू के पास से 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ में अभियुक्त रिंकू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल लूट करता था. लूटे गए मोबाइलों को राह चलते लोगों यह कहकर बेच देते था कि उसका बच्चा अस्पताल में भर्ती है, उसे रुपये की आवश्यकता है. भोले-भाले लोग इनकी बातों में आकर मोबाइल खरीद लेते थे.

Tags: Barabanki News, Local18, Mobile theft, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें