गर्मियों में लोगों को खूब लुभा रहे मिट्टी के डिजाइनर बर्तन, चाहिए तो जमशेदपुर में यहां आइए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार/जमशेदपुर. गर्मी को देखते हुए लोगों को इस बार मिट्टी के बर्तन काफी लुभा रहे हैं . इस बार जमशेदपुर के मार्केट में कई सारे डिजाइन के मिट्टी के बर्तन आए हुए हैं . जो आसनबनी गुजरात, कोलकाता से मंगवाते हैं. कुछ बर्तन जमशेदपुर में भी बनते हैं.

जमशेदपुर के कई सारे बाजारों में माटी के बर्तन देखने को मिलेंगे. साकची के बसंत सेंट्रल मॉल के ठीक समीप मिट्टी के बर्तन की दुकान में कई सारे बोतल, घड़े, कप और सुराही देखी जा सकती है. ये काफी बेहतरीन लग हैं और लोगों में भी इन्हें खरीदने का उत्साह दिखा है. माटी की बोतल की कीमत 100 रुपए प्लेन बोतल और कलाकारी और डिजाइन वाली बोतल की कीमत 130 रुपए है.

माटी की सुराही जिसमें नल लगा हुआ होता है 8 लीटर की कीमत 220 रुपए, 10 लीटर की कीमत 270 रुपए, 12 लीटर की कीमत 320 रुपए है. डिजाइन दार माटी की घड़े की कीमत 8 लीटर 100 रुपए , 10 लीटर 150 रुपए, 12 लीटर 200 रुपए , 20 लीटर 350 रुपए तक की कीमत है.

साथ ही साथ माटी से बने कप प्लेट भी है. जिसकी कीमत 25 से 30 रुपए प्रति कब है. वहीं पशु-पक्षियों के लिए भी छोटे-छोटे थाल बने हुए हैं. जिसे आप अपने छत के ऊपर रख सकते हैं. जिससे पंछी आकर इस कड़ी धूप में अपनी प्यास बुझा सकते हैं. उसकी कीमत 50 रुपए रखी गई है.

Tags: Jamshedpur news, Jharkhand news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें