एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन करते थे ठगी, राजस्थान के गैंग का पर्दाफाश


तारा ठाकुर/पंचकुला: आए दिन ऑनलाइन ठगी के कई मामले सुनने को मिलते हैं. हर दिन न जाने कितने लोग इस ठगी का शिकार होते हैं. ऐसा ही एक मामला पंचकूला में सामने आया है, जिसमें साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर एक नाबालिग लड़के से 1 लाख 18 हजार की ठगी की गई है.

DCP निकिता खट्टर ने बताया कि पंचकूला के एक नाबालिग लड़के ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर उसके खाते से ₹1 लाख 18 हजार जालसाजी से निकाले गए हैं. जिसके बाद पंचकूला साइबर क्राइम की टीम के द्वारा इस मामले में जांच के बाद इस गैंग का पर्दाफाश किया गया.

कैसे काम करती थी गैंग
पुलिस के अनुसार, पूरी गैंग राजस्थान से ऑपरेट होती थी और गैंग ने करीब 100 लोगों को अपना शिकार बनाया है. गैंग बीते 1 साल से एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी का काम कर रही थी. पकड़े गए गैंग के सदस्य वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम और नंबर डालते थे, जिस पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए लोग संपर्क करते थे और उसके बाद इस गैंग के लोग लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस देने और होटल बुकिंग के नाम पर पैसे ऐंठते थे.

राजस्थान के डूंगरपुर के हैं आरोपी
डीसीपी ने बताया कि गैंग के सभी लोगों का 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया. इस दौरान आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी. सभी आरोपी राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं. उदयपुर में एक रेंट का घर लेकर गैंग चलाते थे और गैंग के लोगों के द्वारा 100 से ज्यादा लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगा गया है. आरोपियों से 24 फोन और 5 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. गैंग एप्स के माध्यम से अपना नंबर रजिस्टर कराते थे. विज्ञापन से लोग संपर्क करते थे. डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए पांच आरोपियों पर कोई पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है.

Tags: Cyber Crime, Haryana crime news, Local18, Online fraud

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More