
वीरेंद्र पुरी/कैथल: अगर सपनों को साकार करना है तो दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करना जरूरी है. मेहनत के बलबूते आप भी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. कैथल के रहने वाले लक्ष्य ने बुलंद हौंसलों और कड़ी मेहनत के साथ नीट यूजी परीक्षा पास कर ली है. लक्ष्य को देश में 71वां स्थान मिला है.
NEET 2023 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. कैथल के लक्ष्य गर्ग ने परीक्षा में 71वां स्थान हासिल किया है. इसी के साथ हरियाणा के टॉपर भी बन गए हैं. लक्ष्य गर्ग को नीट परीक्षा पास करने के लिए रोजाना 12 से 15 घंटे पढ़ाई करनी पड़ती थी. घंटों की पढ़ाई और कड़ी मेहनत के बाद लक्ष्य को सफलता मिली है.
नीट में 71वीं रैंक हासिल करने के बाद लक्ष्य के टीचर्स ने उसे सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया है. वहीं लक्ष्य को बाकी स्टूडेंट्स के लिए भी प्रेरणा स्रोत बताया है. बता दें लक्ष्य गर्ग ने हाल ही में 12वीं कक्षा में 97% अंक हासिल किए हैं. स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ लक्ष्य का टारगेट नीट में अच्छी रैंक हासिल करना था, जिसे वह फिलहाल पूरा कर चुका है.
रोज सेट करता था टारगेट
लक्ष्य ने बताया की वह नीट एक्जाम क्लियर करने के लिए NCERT की किताबें पढ़ा करते थे. लक्ष्य की सफलता के पीछे उनका दृढ़ संकल्प रहा. लक्ष्य पढ़ाई करते वक्त रोज अपने सिलेबस को लेकर टारगेट फिक्स करते थे. इसी रूल को फॉलो करते हुए लक्ष्य ने नीट में हरियाणा में पहला स्थान और देश में 71 रैंक हासिल किया है. लक्ष्य की 71वीं रैंक आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 21:10 IST






