Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान


पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है. अमरनाथ यात्रा जानें वाले भक्तों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. करीब 5000 भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाएंगे. इसके लिए फिटनेस सर्टिफिकेट व बैंक से यात्रा कार्ड बनवाने में जुटे हैं.

अमरनाथ यात्रियों का जत्था कार्ड में तिथि के अनुसार ही रवाना होगा. अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगी. अब की बार 70 दिन तक अमरनाथ यात्रा चलेगी. इससे पहले 40 दिन ही रहती थी. यात्री कार्ड पीएनबी, एसबीआई, यस बैंक, आईसीआईसीआई, जम्मू कश्मीर बैंक से जारी हो रहा है.

अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए 2005 से श्री भोले भंडारी सेवा मंडल की ओर से शिविर बालटाल में लगाया जा रहा है. शुरू में चाय व रस वितरण करते थे. 2010 से उन्होंने भोजन नाश्ता और ठहरने के बिस्तर की सुविधा बढ़ा दी. जरूरी सामान प्रकार व्यवस्था भी की श्री भोले भंडारी सेवा मंडल की ओर से होती है. 2 महीने तक बालटाल में शिविर लगता है. जिसमें मुरादाबाद ही नहीं किसी भी जिले व राज्य के यात्री आकर विश्राम करते हैं. और भोजन भी ग्रहण करते हैं.

अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए 11 जून को छह ट्रक खाद सामग्री लेकर 140 सेवादार निकल चुके हैं. प्लंबर लोहार बिजली कर्मी भी साथ गए हैं. यह सब बालटाल में टीन की चादर का शिविर तैयार करेंगे.

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी प्रक्रिया
अमरनाथ यात्रा जाने वालों को सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग से फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाना होता है. इस फिटनेस प्रमाण पत्र के आधार पर ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंकों से यात्रा कार्ड बनवाना पड़ता है. इस यात्रा कार्ड से बालटाल या पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक जाने की तिथि निर्धारित होती है. निर्धारित तिथि के अनुसार ही भोले के भक्त अपना ट्रेन या हवाई मार्ग से जाने को टिकट कटाते हैं.

यात्रा के दौरान यह सामान जरूरी
पिट्ठू बैग, रेनकोट, जूते, गर्म कपड़े, कुछ जरूरी दवाएं जरूरी होता है. जिससे दुर्लभ चढ़ाई में दिक्कत ना हो. हालांकि शिविर में भी यात्रा के दौरान उपयोग में आने वाला सामान उपलब्ध होता है. लेकिन यात्री स्वयं अपना सामान भी ले जा सकते हैं.

Tags: Moradabad News, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More