मो0 यासीन/मो0 फ़ैज़-कौशाम्बी
*बिजली कटौती, बिजली बिल माफी और नहरों में जलापूर्ति की मांग को लेकर सकिपा का गुरुवार को होगा प्रदर्शन*
कौशाम्बी समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कल गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 11 बजे से पार्टी नेता अजय सोनी की अध्यक्षता में एक बैठक की जायेंगी। बैठक के बाद बिजली कटौती, किसानो के निजी नलकूप के बिजली बिल माफी और नहरों में जलापूर्ति की मांग आदि को लेकर कलेक्ट्रेट मंझनपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। ऐसी जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने दी है। कार्यक्रम में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए अजय सोनी ने आह्वान किया है।
सीडीओ ने समस्त अध्यक्ष, एवं समस्त ब्लाक प्रमुख के साथ योग दिवस के सम्बन्ध में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
कौशाम्बी। सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में समस्त अध्यक्ष, नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद एवं समस्त ब्लाक प्रमुख के साथ योग दिवस के सम्बन्ध में बैठक की।बैठक में सीडीओ ने कहा कि 15 जून को सभी ब्लाक मुख्यालय, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं मुख्यालय स्तर पर योग दिवस का शुभारम्भ किया जायेंगा, जिसमें जन प्रतिनिधिगण, आमजनता एवं शासकीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि उन्होंने बताया कि योग सप्ताह में कड़ाधाम गंगा तट पर, कौशाम्बी में कम्बोडिया मन्दिर पर, संदीपन घाट तथा जनपद के अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर अलग-अलग दिवसों में योग के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अनिता सिंह उपस्थित रहीं।
*निरोधात्मक कार्यवाही में 22 अभियुक्त गिरफ्तार*
कौशाम्बी। जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना करारी से दो थाना कौशाम्बी से छह थाना सराय अकिल से चार थाना संदीपनघाट से एक, थाना कोखराज से दो थाना सैनी से चार थाना मोहब्बतपुर पइंसा से तीन कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
*20 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल किट्स विद्युत चालित चाक का वितरण*
कौशाम्बी। अध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं सदस्य माटीकला अजीत प्रताप सिंह द्वारा 09 जून को विकास भवन स्थित सरस हॉल में 20 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल किट्स विद्युत चालित चाक का वितरण किया गया। इस अवसर पर महामंत्री अनिल सिंह, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष सिंह उपाध्याय एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहें।
*खाना बनाते समय सिलेंडर फटा कई लोग हुए घायल*
कौशांबी
–खाना बनाते समय सिलेंडर फटा
–घर मे मौजूद 4 लोग जख्मी
–मदद करने गए 3 ग्रामीण भी जख्मी
–घर मे लगी भीषण आग
–आग पर काबू करने के लिए ग्रामीण पानी का कर है छिड़काव
–दमकल की कई गाड़ी मौके पर
–पिपरी थाना के गौसपुर कटौला गांव का मामला






