
समस्तीपुर. बुधवार को बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. मामला समस्तीपुर से जुड़ा है. जिले के दलसिंहसराय और नाजिरगंज स्टेशन के बीच आनंद विहार से जयनगर जा रही गाड़ी संख्या 12036 गरीब रथ एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बच गई. दरअसल ट्रेन की बोगी संख्या जी-3 में अचानक आग लग गई. आग लग जाने के कारण यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ-साथ समूचे रेल मंडल में हड़कंप मच गया. हालांकि ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन की रफ्तार को कम करते हुए ट्रेन को रोक दिया, जिसके बाद यात्रा कर रहे यात्री ट्रेन रुकते हैं ट्रेन से उतर कर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे.
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया. इस दौरान हादसे की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय स्टेशन से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर ट्रेन से अलग कर दिया. घटना की सूचना पर समस्तीपुर डीआरएम आलोक अग्रवाल भी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया. खबर संप्रेषण तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था.
.
Tags: Bihar News, Garib Rath, Indian Railway news, Irctc, Samastipur news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 19:16 IST






