Gold Price Today: सोने में ₹430 रुपये की गिरावट, चांदी ₹620 लुढ़की, खरीदारी से पहले यहां चेक करें ताजा रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सोना हुआ सस्ता
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
मिस्ड कॉल से जानें रेट

Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 60,250 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 73,500 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 620 रुपये लुढ़ककर 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 430 रुपये के नुकसान के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस रह गया. चांदी भी गिरावट के साथ 23.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

गोल्ड ईटीएफ में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश
गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। अनिश्चितता के दौर में निवेशक सोने को निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले अप्रैल में गोल्ड-ईटीएफ में 124 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था, जबकि मार्च में 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें