दीवार घड़ी किस दिशा में लगाएं? भूलकर भी यहां न लटकाएं, घर में आ जाएगी कंगाली, ये है इसे लेकर पूरे वास्तु नियम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पूर्व और उत्तर की दीवार में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है
घर में कभी भी बंद दीवार घड़ी नहीं लगाना चाहिए.

Vastu Tips: जीवन में समय का बहुत महत्व होता है. समय किसी को राजा से रंक तो किसी को रंक से राजा बना देता है. जिसका समय अच्छा चल रहा होता है, उसके जीवन मे खुशियों के ढेर लगे होते हैं. हिंदू धर्म में विपरीत समय से जल्द निकलने के लिए वास्तु टिप्स बताए जाते हैं. वास्तु के अनुसार ही घर के कमरों से लेकर सजावट की सभी सामग्रियां रखी जाती हैं. उसी तरह से घड़ी को लेकर भी दिशा का विशेष ख्याल रखना चाहिए. आमतौर पर लोग दीवार घड़ी को अपनी सुविधानुसार किसी भी दिशा में लटका देते हैं. लेकिन ऐसे किसी भी दीवार में घड़ी लटकाना वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र में घड़ी को सही दिशा में लटकाने के बारे में बताया गया है. आइए आज हम पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं कि घड़ी को किस दिशा में लगाना सही माना जाता है.

दीवार घड़ी की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कमरे में दीवार घड़ी की सबसे अच्छी दिशा उत्तर और पूर्व दिशा होती है. इन दिशा में घड़ी लगाना बहुत शुभ माना गया है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि धन के देवता कुबेर उत्तर दिशा में शासन करते हैं. जबकि राजा इंद्र पूर्व दिशा में शासन करते हैं. इसलिए इन दिशाओं में घड़ी लगाना शुभदायक माना जाता है. इसके अलावा जरुरत पड़ने पर पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं. इन दिशाओं में घड़ी लगाने से जीवन में समृद्धि और विकास होता है. परिवार की बढ़ोतरी होती और घर में खुशियों का माहौल बना रहता है.

इसे भी पढ़ें- बुरी नजरों से बचने के लिए अपनाएं काले-काले छोटे बीजों के ये उपाय, सोए भाग्य को जगाए, कई समस्याओं के लिए कारगर

घड़ी लगाने में न करें ये गलतियां
कमरे के दक्षिण की दीवार में कभी भी घड़ी नहीं लटकानी चाहिए. यह शुभ नहीं माना जाता है. इससे पैसों की तंगी बढ़ जाती है. इसके अलावा वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर कमरे में घड़ी नहीं टांगनी चाहिए और ना ही इसे बिस्तर के पास लगानी चाहिए. घर के मुख्य द्वार, बालकनी और बरामदे में भी घड़ी नहीं लटकाना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.

हमेशा चालू रहना चाहिए
घड़ी को दीवार में लगाने के बाद इस बात का विशेष ख्याल रखें कि यह हमेशा चालू रहनी चाहिए. अगर यह बंद हो तो तुरंत इसे चालू करें. बंद घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है. साथ ही घड़ी को हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखना चाहिए. दीवार घड़ी को टूटे शीशे में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. साथ ही घड़ी का समय सही चलना चाहिए. अगर घड़ी सही समय नहीं बता रही है तो इसे तुरंत सही करें या फिर बदल देना चाहिए. आप भी घर में घड़ी लगाते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें- भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलती, मां लक्ष्मी होती हैं बेहद नाराज, धन का हो जाएगा अभाव, घर में आएगी कंगाली

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें