Palak Paneer Recipe: डिनर को स्पेशल बना देगा पालक पनीर, मिलेगा लाजवाब स्वाद, सीखें बनाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पालक पनीर की सब्जी टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होती है.
पालक पनीर की सब्जी बनाने के लिए पालक को नरम होने तक उबालें.

पालक पनीर रेसिपी (Palak Paneer Recipe): किसी खास मौके के लिए अक्सर पालक पनीर की सब्जी बनाई जाती है. पार्टी-फंक्शन में तो पालक पनीर को काफी पसंद किया जाता ही है, लेकिन अगर घर पर भी कोई गेस्ट आ जाए तो उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए पालक पनीर की सब्जी को बनाकर सर्व किया जा सकता है. पालक पनीर की सब्जी सिर्फ टेस्टी ही है ऐसा नहीं है, बल्कि ये काफी हेल्दी भी है. पोषक तत्वों से भरपूर पालक और प्रोटीन रिच पनीर का कॉम्बिनेशन पालक पनीर को सेहत के लिए काफी लाभकारी बना देता है.
आप भी अगर पालक पनीर की सब्जी को खाना पसंद करते हैं तो बेहद आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं. पालक पनीर की ग्रेवी सब्जी का जायका बढ़ा देती है और बच्चे भी इसे चाव से खा लेते हैं. आइए पालक पनीर की सब्जी की आसान रेसिपी बनाने का तरीका जानते हैं.

इसे भी पढ़ें: पंजाबी दम आलू के साथ वीक एंड डिनर करें एन्जॉय, खाने का मज़ा होगा दोगुना, सिंपल रेसिपी की मदद से बनाएं

पालक पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
पालक – 1/2 किलो
पनीर क्यूब्स – 1 कप
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
प्याज बारीक कटा – 1/2
टमाटर कटा – 1
लहसुन पुत्थी – 1
हरी मिर्च – 3-4
जीरा – 1 टी स्पून
लौंग – 3-4
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
तेजपत्ता – 1
कसूरी मेथी – 2 टी स्पून
मक्खन – 1 टी स्पून
फली इलायची – 2
क्रीम – 2 टेबलस्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
तेल – 3-4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

पालक पनीर की सब्जी बनाने की विधि
पालक पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्ते तोड़कर मोटे डंठल अलग कर लें. इसके बाद एक बर्तन में 6-7 कप पानी डालकर गर्म करें. पानी गर्म होने के बाद इसमें पालक के पत्ते डालें और मीडियम आंच पर कुछ देर तक उबाल लें. जब पालक का रंग बदलने लगे और पत्ते एकदम नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें. इसके बाद पालक के पत्तों को गर्म पानी से निकालें और ठंडे पानी के नीचे रखकर धो लें.
जब पालक पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो मिक्सर जार में डालें और उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीसें. पालक का स्मूद पेस्ट तैयार होने के बाद मिक्सर जार से निकालकर एक बड़ी बाउल में ट्रांसफर कर दें. अब एक कड़ाही में मक्खन और तेल डालकर गर्म करें. मक्खन पिघलने के बाद उसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरे भूरे होने तक फ्राई कर लें. इसके बाद पनीर के टुकड़े एक बाउल में निकाल लें.

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, दालीचीनी, तेजपत्ता और अन्य मसाले डालकर सॉट करें. मसाले जब खुशबू देने लगें तो बारीक कटी प्याज डालें और भूनें. प्याज का रंग हल्का गुलाबी होने के बाद इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. अब कड़ाही में तैयार किया पालक का पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं.

इसे भी पढ़ें: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं मैंगो लस्सी, शरीर में घुलेगी ठंडक, मिलेगा लाजवाब स्वाद, बेहद आसान है रेसिपी

कुछ देर बाद जब ग्रेवी में उबाल आना शुरू हो जाए तो उसमें स्वादानुसार नमक डालें और चम्मच से मिक्स कर दें. इसेक बाद ग्रेवी में तले हुए पनीर के टुकड़े डालें और ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें. सब्जी को 5 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर पालक पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है. इसमें ऊपर से ताजी क्रीम, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें. पालक पनीर को रोटी, पराठा, नान या राइस के साथ सर्व किया जा सकता है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें