Manoj Bajpayee: लखनऊ पहुंचे मनोज बाजपेयी, ‘सिर्फ एक ही बंदा काफी है’ की दिलचस्प बातें शेयर कीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार मनोज बाजपेयी मंगलवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे. उन्होंने चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की. इस दौरान उनको देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी जुट गई. मनोज बाजपेयी ने शहर के एक निजी होटल में अपनी फिल्म से जुड़ी हुई जानकारी भी साझा की.

बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे, जो 23 मई को रिलीज हो रही है. अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी ने मुख्य किरदार निभाया है. यह ज़ी-5 की सभी फिल्मों में सबसे जल्दी 400 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट के साथ स्ट्रीमिंग चार्ट में सबसे ऊपर है.

यह है कहानी
शहर के निजी होटल में जानकारी देते हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया कि ‘सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है’ की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें उन्होंने पीसी सोलंकी नाम के एक वकील की भूमिका निभाई है. यह कहानी एक आम इंसान की है, जो पेशे से हाईकोर्ट में वकील है और अपने बलबूते पर देश में भगवान का दर्जा पाने वाले सबसे बड़े धर्मगुरु के खिलाफ एक असाधारण मुकदमा लड़ता है, जिसे अंत में उस धर्मगुरु को पॉक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म की सजा दिलाने में कामयाबी मिलती है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में इन जगहों पर भी गए
मनोज बाजपेयी फ़िल्म की सफलता के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए कोनेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने फिल्म का प्रमोशन भी किया. उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज में छात्र छात्राओं से भी बातचीत की. अभिनेता ने कहा कि ‘सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है’ की कहानी हमारे समाज में महिलाओं की हिफाज़त के बेहद अहम मुद्दे से जुड़ी है. यह हमारे समाज का आइना है और बेहद कड़वी सच्चाई को दर्शाता है. इस फिल्म का विषय बेहद संवेदनशील है, इसलिए दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की गई है.

Tags: Bollywood news, Local18, Lucknow news, Manoj Bajpayee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें