चन्द्र दत्त शुक्ल लगातार दूसरी बार डी. सी.एफ. के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित
*भाजपा प्रत्याशी चन्द्र दत्त शुक्ल के मुकाबले विपक्ष ने नहीं किया* नामांकन
*भाजपा प्रत्याशी चन्द्र दत्त शुक्ल ने जिला सहकारी फेडरेशन चुनाव में लहराया भाजपा का परचम
*भाजपा समर्थित सभी डायरेक्टर भी निर्विरोध निर्वाचित
———————————————–
कौशाम्बी- जिला सहकारी फेडरेशन डी. सी.एफ.के आज सम्पन्न हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार चन्द्र दत्त शुक्ल लगातार दूसरी बार निर्विरोध सभापति/चेयरमैन विजयी घोषित किये गए । इसके पूर्व वर्ष 2018 में पहली बार श्री शुक्ल डी. सी.एफ.के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए थे ।।
भाजपा से चन्द्र दत्त शुक्ल के नाम की घोषणा के बाद ही यह माना जा रहा था, उनकी लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता के चलते विपक्ष उनके मुकाबले प्रत्याशी नहीं उतारेगा ,आज अटकलें सही साबित हुई और श्री शुक्ल निर्विरोध डी. सी.एफ.के चेयरमैन पद हेतु विजयी घोषित किये गए ।।
जिले की सियासत में सरलता, सहजता, सौम्यता और अपनी कुशल राजनीतिक प्रबंधन छमता के लिए चर्चित प्रखर वक्ता और राजनीतिक चिंतक चन्द्र दत्त शुक्ल को जिला सहकारिता चुनावों में संयोजक के रूप में भाजपा को प्रचण्ड दिलाने का श्रेय दिया जाता है, शायद इसीलिए भाजपा ने दूसरी बार पुनः उनको अपना प्रत्याशी बनाया और यह अवसर प्रदान किया ।
डी. सी.एफ. के उपसभापति पद हेतु श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं डायरेक्टर पद हेतु मोहित त्रिपाठी, दरवेश कुमार, राम आसरे, झूरई ,नीरज मोदनवाल, मिश्री लाल सरोज,श्रीमती किरन देवी, श्रीमती सीमा देवी,वेदांत उपाध्याय भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।
शुक्ल के निर्विरोध डी. सी.एफ.अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है ।
भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी, सांसद विनोद सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोंनकर, निवर्तमान विधायक चायल, संजय गुप्ता, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला पटेल ने डी सी.एफ.चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित चेयरमैन चन्द्र दत्त शुक्ल और संचालक मंडल के सभी निर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है ।
इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, सहकारिता चुनाव के जिला प्रभारी/महामंत्री संजय जायसवाल, नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र सरोज फौजी, भरवारी नगर पालिका की अध्यक्ष कविता पासी,सिराथू के चेयरमैन भोला यादव, अजुहा की चेयरमैन शांती कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, हुबलाल दिवाकर ,सन्दीप मिश्रा और चायल के ब्लाक प्रमुख दिलीप प्रजापति सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समर्थकों, और जनपद के बुद्धिजीवियों ने शुक्ल को निर्विरोध डी सी एफ चेयरमैन निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई, दिया है ।।






