Zepto co-founder Aadit Palicha built rupees 7420 crore firm in 1 year aged 20 net worth is 1200 crore – News18 हिंदी


हाइलाइट्स

आदित 20 साल की उम्र में ही साल 2022 में 1200 करोड़ के मालिक बन गए.
साल 2021 में उन्‍होंने कैवल्‍य वोहरा के साथ जेप्‍टो की स्‍थापना की थी.
आज ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी का वैल्‍युएशन 7,000 करोड़ के पार है.

नई दिल्‍ली. दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी स्‍टैनफोर्ड में कंप्‍यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे आदित पालिचा (Aadit Palicha) को एंटरप्रेन्‍योर बनने का ऐसा भूत चढ़ा कि उन्‍होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. हालांकि, 17 साल की उम्र में आदित द्वारा शुरू की गई एक कंपनी फेल हो चुकी थी. पर, जिद्दी लोग हार नहीं मानते और लगातार अपना लक्ष्य पाने का प्रयास करते रहते हैं. आदित पालिचा ने भी यही किया. बिजनसमैन बनने के सपने को पूरा करने को पालिचा ने एक चांस और लेने का निर्णय किया. अपने मित्र कैवल्य वोहरा (Kaivalya Vohra) के साथ मिलकर उन्‍होंने किराना कार्ट नाम से स्‍टार्टअप शुरू किया, जो 10 महीने में ही बंद हो गया. इसके बाद उन्‍होंने ज़ेप्टो (Zepto) की नींव रखी. साल 2021 में शुरू हुए इस स्‍टार्टअप ने सफलता के झंडे गाड़ दिए और एक साल में ही यह 7,420 करोड़ रुपये (Zepto Valuation) की कंपनी बन गई. आखिर आदित को वह मिल गया, जो वे पाना चाहते थे.

ज़ेप्टो की सफलता ने आदित के भी दिन बदल गए और साल 2022 में वे केवल 20 साल की ही उम्र में 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति (Aadit Palicha Net Worth) के मालिक बन गए. इसी तरह ज़ेप्टो को-फाउंडर कैवल्‍य वोहरा की नेटवर्थ भी 1000 करोड़ रुपये हो गई और वो भारत के सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले शख्‍स बन गए. उन्‍होंने यह उपलब्धि 19 साल की उम्र में ही हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें-  ना जॉनी लीवर, ना कपिल शर्मा, ये है देश का सबसे अमीर कॉमेडियन, लोगों को हंसाकर जोड़ी अरबों की संपत्ति

सही साबित हुआ पढ़ाई छोड़ने का फैसला
आदित बचपन से ही बिजनसमैन बनना चाहते थे. साल 2017 में उन्‍होंने GoPool नाम की कंपनी बनाई. लेकिन, उनका बिजनेस चला नहीं और यह कुछ समय बाद ही बंद हो गई. इसके बाद वे अमेरिका की स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्‍यूटर साइंस की पढ़ाई करने चले गए. लेकिन, आदित ने अपनी डिग्री पूरी नहीं की और अपना काम शुरू करने के लिए वापस भारत आ गए. यहां उन्‍होंने कैवल्‍य वोहरा के साथ मिलकर किराना कार्ट नाम से कंपनी शुरू की. यह 10 महीने चली और बंद हो गई.

2021 में रखी ज़ेप्टो की नींव 
इसके बाद दोनों ने 2021 में मिलकर ग्रॉसरी की होम डिलीवरी के लिए ज़ेप्टो की शुरुआत की. उनका मकसद तुरंत घरेलू सामान की डिलीवरी देने का था. उनका यह बिजनेस हिट साबित हुआ.
जेप्‍टो के शुरू होने के एक महीने के अंदर ही इसकी वैल्‍यूएशन 200 मिलियन डॉलर हो गई. 10-16 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी करने का उनका आइडिया हिट हो गया. काम शुरू करने के पांच महीने में ही जेप्‍टो की वैल्‍यूएशन बढ़कर 570 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई. साल 2021 में जेप्‍टो ने 10 लाख ऑर्डर डिलीवर किए.

बन गई 7420 करोड़ की कंपनी
साल 2022 में जेप्‍टो की वैल्‍यूएशन बढ़कर 7420 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी ने यह उपलब्धि एक साल में ही हासिल कर ली. कंपनी की सफलता ने आदित और कैवल्‍य को भी करोड़पति बना दिया. हुरुन लिस्‍ट के अनुसार पिछले साल आदित पालिचा की नेट वर्थ 1200 करोड़ रुपये थी. वहीं, कैवल्‍य 1000 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे.

Tags: Business news in hindi, Online business, Success Story, Successful business leaders

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया