Cyclone Biparjoy: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अहम बैठक, गुजरात के 8 सांसद होंगे शामिल, केंद्र से मदद के उपायों पर होगी चर्चा



नई दिल्ली. गुजरात में संभावित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) से निपटने के उपायों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज अहम बैठक करेंगे. जिसमें गुजरात (Gujarat) के 8 संसदीय क्षेत्रों के सांसद शामिल होंगे. बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि राहत और बचाव के काम के लिए साइक्लोन बिपरजॉय से प्रभावित इलाके किस तरह तैयार हैं और किस स्तर पर उनको केंद्र से मदद की जरूरत है. यह बैठक आज शाम 3 बजे गृह मंत्रालय में होगी. इससे पहले कल इस तूफान को लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी की बैठक हुई थी.

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और साइक्लोन से प्रभावित होने वाले आठ जिलों के सांसद भी वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. उनके अलावा जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चक्रवात बिपारजॉय का असर देखने को मिल सकता है, वहां के आपदा प्रबंधन मंत्री भी बैठक में मौजूद रहे.

Delhi | Union Home Minister Amit Shah chairs a meeting of Disaster Management ministers of States/Union Territories. pic.twitter.com/IlKJiO0sId
— ANI (@ANI) June 13, 2023

जबकि पहले ही केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभावों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों और गुजरात प्रशासन की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया