Cyclone Biparjoy: पाकिस्तान में बिपरजॉय से मचने वाली है तबाही, कराची में बादल फटने के आसार! इन शहरों में इमरजेंसी, अलर्ट मोड पर अस्‍पताल

हाइलाइट्स

स‍िंध प्रांत के थट्टा ज‍िले के करीब 500 गांव वालों को न‍िकाला जा चुका है.
शाह पोर्ट से करीब 2000 लोगों को न‍िकालकर सुरक्ष‍ित जगहों पर भेजा गया
1500 लोगों को जल्‍द से जल्‍द न‍िकाले जाने का काम पूरा क‍िया जा सकेगा

कराची. अरब सागर में लंबे समय तक बने रहने वाले चक्रवात ब‍िपरजॉय (Cyclone Biparjoy) ने अब कई देशों में अपना आक्रामक रुख अख्‍त‍ियार कर ल‍िया है. खासकर भारत और पाक‍िस्‍तान के अलग-अलग राज्‍यों में इसका बड़ा असर देखने को म‍िलने लगा है. बात भारत के पड़ोसी मुल्‍क पाकि‍स्‍तान की करें तो चक्रवात ब‍िपरजॉय पक‍िस्‍तान में बड़ी तबाही मचा सकता है.

ब‍िपरजॉय के 15 जून को भारत के गुजरात पोर्ट और पाक‍िस्‍तान (Pakistan) के कराची पोर्ट (Karachi Port) से टकराने की आशंका जताई गई है. पाक‍िस्‍तान के मौसम व‍िभाग (PMD) ने भी अलर्ट जारी क‍िया है और मौसम व‍िभाग ने कराची में बादल फटने (Cloudburst) जैसी घटनाओं की आशंका जताई है. इसके चलते स‍िंध प्रांत में इमरजेंसी घोष‍ित कर दी गई है. सेना की तैनाती कर दी गई है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को रेस्‍क्‍यू कराकर सुरक्ष‍ित जगह पर भेजा जा रहा है.

पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने सोमवार को कहा कि बिपरजॉय की तीव्रता और गंभीरता बरकरार है. इसके 15 जून को लैंडफॉल बनाने की उम्मीद है. कराची और बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ स‍िंध में भी इसके तबाही मचाने की उम्‍मीद जताई जा रही है. सिंध सरकार ने प्रांत के दक्षिणी हिस्सों में लोगों के ल‍िए बढ़ते संकट से बचाव के कई बड़े कदम अख्‍त‍ियार क‍िये हैं.

Pakistan Rain: अब पाकिस्तान पर मौसम की मार! भारी बारिश ने मचाई तबाही, 34 की मौत, 100 से अधिक घायल

स‍िंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा क‍ि सुजावल, बादिन और थट्टा जिलों में 32,466 लोगों के साथ-साथ करीब 70 इमारतों के लोग कराची, चक्रवाती तूफान की चपेट में थे. इन सबको सुरक्ष‍ित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि लोगों से अपील नहीं बल्‍क‍ि उनसे घर खाली करने के ल‍िए भी कह रहे हैं. सोशल मीड‍िया, मस्‍ज‍िदों और रेड‍ियो स्‍टेशनों के जरि‍ये अलर्ट जारी क‍िया गया है.

पीएमडी अलर्ट के मुताब‍िक सोमवार को पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान पिछले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. सोमवार की रात, यह कराची से लगभग 550 किमी दक्षिण, थट्टा से 530 किमी दक्षिण और ओरमारा से 650 किमी दक्षिण-पूर्व में था.

पाक‍िस्‍तान के डॉन में प्रकाश‍ित खबर के मुताब‍िक मुख्य मौसम विज्ञानी डॉ. सरदार सरफराज ने कहा, ‘जबकि चक्रवाती तूफान का एक बड़ा द्रव्यमान भारतीय गुजरात के कच्छ क्षेत्र से टकराने की संभावना है, इसकी बाहरी परिधि निचले सिंध को पार करने की उम्मीद है.’

वहीं आज मंगलवार से निचले सिंध, विशेष रूप से सुजावल, थट्टा, बादिन, मीरपुरखास, थारपारकर और उमरकोट जिलों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और गरज के साथ भारी से अत्यधिक बारिश होने की उम्मीद है.

विभाग की ओर से जारी हाल के अलर्ट के मुताब‍िक चक्रवात द्वारा उत्पन्न निरंतर सतही हवाओं की अधिकतम गति करीब 140-150 किमी प्रति घंटे है जोक‍ि 170 किमी प्रत‍िघंटा तक जा सकती है.

संभाव‍ित प्रभा‍व‍ित ज‍िलों में लगातार चलाया जा रहा रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन
स‍िंध प्रांत के सीएम का कहना है क‍ि निचले या संभाव‍ित प्रभाव‍ित इलाकों में रहने वाले लोगों को न‍िकालने के ल‍िए पाक‍िस्‍तानी नेवी की मदद भी ली जा रही है. अब तक थट्टा ज‍िले के करीब 500 गांव वालों को न‍िकाला जा चुका है. वहीं, 1500 लोगों को जल्‍द से जल्‍द न‍िकाले जाने का काम पूरा क‍िया जा सकेगा. शाह पोर्ट से करीब 2000 लोगों को न‍िकालकर सुरक्ष‍ित जगहों पर भेजा जा चुका है.

इन ज‍िलों में ब‍िपरजॉय के इस स्‍पीड से गुजरने के आसार
पीएमडी का पूर्वानुमान है क‍ि 14 से 16 जून तक कराची, हैदराबाद, टांडो मुहम्मद खान, टंडो अल्लायार, शहीद बेनजीराबाद और संघर जिलों में 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ धूल और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तेज हवाएं सौर पैनलों के साथ-साथ ढीले और कमजोर ढांचों (कच्चे घरों) को नुकसान पहुंचा सकती हैं. भूस्खलन बिंदु (केटी बंदर के पास) में तीन से साढ़े तीन मीटर की तूफानी लहर की उम्मीद है, जो निचली बस्तियों को जलमग्न कर सकती है.

Tags: Cyclone, Cyclone Biparjoy, Pakistan news, Pakistan News Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया