Uttarakhand में लव-जिहाद का मामला, हिंदू संगठनों के बाद मुस्लिम समुदाय भी करेगा महापंचायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द केरला स्टोरी फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद खासकर उत्तराखंड में लव जि‍हाद के मामले उजागर होने लगे हैं. बीते महीनों में 50 से अधिक मामले दर्ज भी हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि स्टोरी भले ही केरल में लव जि‍हाद पर आधारित हो, लेकिन उत्तराखंड में भी ये स्क्रिप्ट लंबे समय से लिखी जा रही थी. प्रदेश में इन दिनों साम्प्रदायिक माहौल गरमाया है और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग अब एक समुदाय विशेष के कुछ आरोपियों के चलते गुस्से में साफ देखने को मिल रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी है जो पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाने के कहीं न कहीं चिंताजनक बनी है.

उत्तरकाशी के पुरोला से शुरू हुए लव जिहाद के कारण माहौल खराब दिख रहा है. इसे रोकने के लिए अब हिन्दू संगठनों से जुड़े सभी लोगों ने 15 जून को उत्तरकाशी के पुरोला में एक धर्म संसद या महापंचायत करने का ऐलान किया है. हिन्दू संगठनों का आरोप है कि देव भूमि उत्तराखंड लव जिहाद का अड्डा बनता जा रहा है. इस महापंचायत से पहले पुरोला में पोस्टर भी देखने को मिले हैं, जिनमें साफ-साफ धर्म विशेष के लोगों के लिए चेतावनी थी कि जल्द पुरोला को छोड़ दें, जिसके बाद से लेकर आज तक कई मुस्लिम समुदाय के लोग पुरोला को छोड़ भी चुके हैं. इस महापंचायत के लिए देवभूमि रक्षा मंच रुड़की में भी एक मीटिंग कर चुका है.

पुरोला की धर्म संसद की तारीख नजदीक आते ही मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने भी 18 जून को देहरादून में एक पंचायत बुलाई है, जिसमें मुस्लिम परिवारों के साथ हो रही दिक्कतों पर देहरादून में चिंता जताई जाएगी. मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि जो व्यक्ति गलत है उसको सजा दी जाए, लेकिन उसकी आड़ में पूरी कौम को न दोषी समझा जाए. इसी विचार के चलते 18 जून को देहरादून में भी महापंचायत रखी गयी है.

वहीं इस तरह की धर्म संसदों का लगना कहीं न कहीं पुलिस के लिए चुनौती बना है और पुलिस प्रशासन सभी धर्मों से जुड़े लोगों से लगातार बातचीत कर रही है, जिससे कि धर्म संसदों का लगना बंद हो. पुलिस का कहना है कि जिन-जिन युवकों ने प्रदेश के माहौल को खराब किया है, उनको अरेस्ट किया जा चुका है और पुलिस अपना काम कर रही है. किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने कि इजाजत नहीं है.

चकराता, पुरोला, विकासनगर, चमोली, देहरादून, रामनगर और अब डोईवाला में लव जि‍हाद के मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. इससे हिंदूवादी संगठनों का पारा चरम पर है. लव जि‍हाद के खिलाफ पंद्रह जून को पुरोला में महापंचायत का आह्वान हिन्दू संगठनों ने किया है तो 18 जून को देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने महापंचायत करने का आह्वान किया है.

वहीं 15 जून को पुरोला में महापंचायत का आह्वान करने वाले देव भूमि रक्षा मंच के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती का आरोप है कि लव जिहाद एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है और ऐसे जिहादियों से निपटने के लिए प्रदेश के सभी हिन्दू संगठनों से पुरोला में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है.

मुस्लिम धर्मगुरु मोहमन अहमद कासमी, शहर काजमी का कहना है कि प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं वो कहीं न कहीं गलत हैं, जिसके लिए 18 जून को मीटिंग देहरादून में रखी गई है, जिसमें वो सभी धर्मों से जुड़े लोगों को बुलाएंगे और सभी से ये अनुरोध करेंगे कि जो गलत है सजा केवल उसी को मिले. उनकी गलतियों की भरपाई अन्य लोगों से न हो जिससे प्रदेश का माहोल सभी बना रहे.

इस मामले में एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि पुलिस बातचीत कर रही है और इस तरह के धर्म संसद लगना कहीं न कहीं गलत है. देहरादून में महापंचायत न हो जिसके लिए पुलिस लगातार सभी से बातचीत कर रही है जिससे माहौल न बिगड़ें.

Tags: Dehradun news, Mahapanchayat, UK News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें