उधव कृष्ण/पटना. बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को यहां सोने से ज्यादा चांदी के भाव में उछाल आया है. 12 जून की तुलना में 13 जून को 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. 24 कैरेट सोने का भाव यहां 62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 350 रुपये की तेज़ी हुई है. 22 कैरेट सोने का भाव 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 10 ग्राम 18 कैरेट सोना का भाव 47,200 रुपये है.
सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. यदि आप गहनों को बेचना या पुराने गहनों से नए गहने को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको आज सोने की खरीदारी के साथ इसकी बिक्री का रेट भी जान लेना चाहिए.
सोना की बिक्री का रेट
आपके शहर से (पटना)

दिन में BCA की परीक्षा खत्म… शाम में रिजल्ट जारी, तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास

Vastu Tips: पेड़-पौधे के हैं शौकीन तो… लगाने से पहले जान लें सही दिशा, नहीं तो होगी हानि!

यूपी-बिहार का कुख्यात अपराधी कर रहा था यह धंधा….पुलिस के लिए बन गया सिरदर्द…अब हो गया गिरफ्तार

OMG! जयपुर के इस परिवार की 5वीं पीढ़ी सेना में बना अधिकारी, विश्व युद्ध और भारत-पाक लड़ाई में हो चुका है शामिल

टीबी उन्मूलन में पूर्णिया बना बिहार में नंबर 1, अब पंचायत को किया जाएगा मुक्त, जानें प्लान

Monsoon in Bihar: बिहार में मॉनसून की दस्तक, 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, दक्षिणी हिस्सा गर्मी से झुलसा

Gopalganj News: गोपालगंज में दोस्तों ने युवक का पहले गला रेता, फिर चाकू से पेट पर किया हमला ,मरा समझकर सड़क पर फेंका

घर में हो रही थी बहन की शादी, गांव में बड़े भाई की हत्या, आनन-फानन में हुई विदाई

BPSC Teacher Exam: इस तरह करेंगे पढ़ाई तो पक्का आएगा रिजल्ट, जानें गुरु रहमान के टिप्स

Chhapra News: कल तक महिलाएं बेचती थीं दारू और ताड़ी, अब हस्तकला बना कमाई का जरिया

क्या लव ट्रायंगल में हुई थी बबीता की हत्या ?.. एसआईटी कर रही है जांच, घर के पास मिला था शव
अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो मंगलवार को पटना सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 54,150 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी के भाव में आई जबरदस्त तेजी
मंगलवार को चांदी के दाम में 1,800 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी का भाव 70,700 रुपए था. जो आज बढ़ कर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं, चांदी बेचने का रेट 69,500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहा है. यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 69.50 प्रति ग्राम के हिसाब से इसका रेट मिल सकता है.
सर्राफा कारोबारी अनिल की मानें तो सोने-चांदी की क्वालिटी के हिसाब से रेट कम-ज्यादा भी हो सकता है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Gold Price Today, Local18, PATNA NEWS, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 11:26 IST






