
विशाल भटनागर/मेरठ. वैवाहिक सीजन के लिए सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. 11 जून के बाद सोने व चांदी के रेट में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है. सर्राफा बाजार के व्यापारी कहते हैं कि जिस तरीके से सोने-चांदी के भाव स्थिर चल रहे हैं, उससे उपभोक्ताओं के पास अच्छा मौका है. वे जल्द से जल्द खरीदारी कर लें.
मेरठ सर्राफा बाजार में 13 जून को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के आभूषण की कीमत 62000 रुपए तय की गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की 56,833 रुपए. बता दें कि 10, 11 और 12 जून को भी सोने की कीमत यही रही थी. आज मंगलवार 13 जून को 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 46,500 रुपए और 14 कैरेट के लिए 36,166 रुपए प्रति 10 ग्राम तय की गई है.
इसे भी पढ़ें : रांची के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
1 सप्ताह पहले जिस तरीके से चांदी के रेट में निरंतर टैक्स स्लैब के कारण बदलाव देखने को मिल रहा था. उससे रविवार को निजात मिली थी. तबसे यह सिलसिला अब तक जारी है. 13 जून को चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज यह 75900 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.






