Gopalganj News: गोपालगंज में दोस्तों ने युवक का पहले गला रेता, फिर चाकू से पेट पर किया हमला ,मरा समझकर सड़क पर फेंका



गोविंद कुमार/गोपालगंज. गोपालगंज में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाला वारदात सामने आया है. दोस्तों ने युवक को फोन कर घर से बुलाया और चाकू से गला रेता. इससे भी मन नहीं भरा तो पेट में चाकू घोंप दिया और बाद में मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. दिल दहला देने वाला यह वारदात जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव की है. जख्मी युवक को गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. वहीं, जख्मी युवक की पहचान गांधी सहनी के पुत्र सुमित सहनी के रूप में की गयी है.

परिजनों ने बताया कि सुमित सहनी अपने घर पर था. इसी बीच उसके दोस्तों का कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया. जहां पहले से घात लगाये चार से पांच की संख्या में मौजूद दोस्तों ने पकड़ लिया और चाकू से गला रेत दिया. युवक को शोर मचाने तक के लिए मौका नहीं मिला. परिजनों के मुताबिक पेट में कई जगह चाकू से वार किया गया है. जब इसकी सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंचे और उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. वहीं परिजनों ने आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की कर रही है तालाश
घटना की सूचना मिलने पर जादोपुर थाने की पुलिस गांव में पहुंच गयी. परिजनों ने घटना में शामिल कुछ बदमाशों का नाम बताया है. जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं वारदात के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी घायल युवक के पड़ोसी और करीबी हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया