Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय नए सत्र में शुरू करेगा हिंदू अध्ययन केंद्र, कल से शुरू होगा पोर्टल

नई दिल्ली. Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) हिंदू सभ्यता के विभिन्न पहलुओं तथा इसकी गतिशीलता, इतिहास, दर्शन और विश्वदृष्टि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस वर्ष एक हिंदू अध्ययन केंद्र (सीएचएस) शुरू करेगा. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव को नौ जून को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद् की बैठक में अनुमोदित किया गया था.

बता दें कि डीयू नए केंद्र के तहत प्रारंभ में 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के लिए हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू करेगा. इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया कल यानी 14 जून से शुरू होने जा रही है. इसके लिए डीयू कल अपना CSAS पोर्टल शुरू करेगा. इस साल डीयू के करीब 65 कॉलेजों में 70 हजार अंडरग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSAS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. खास बात यह है कि इस साल सीएसएएस ग्रेजुएशन और सीएसएएस पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अलग-अलग पोर्टल शुरू किए जाएंगे. हालांकि पिछले साल की तरह इस बार भी डीयू के कॉलेज कट-ऑफ लिस्ट जारी नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें –
MPPSC Success Story: बैतूल की प्रियंका और प्रशांत बने डिप्टी कलेक्टर, पढ़िए संघर्ष की कहानी
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम

डीयू से भी कर सकेंगे बीटेक
दिल्ली विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति ने संस्थान में बीटेक प्रोग्राम शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है. खास बात यह है कि बीटेक में कम आय वर्ग वाले छात्रों को छूट देने का भी फैसला किया गया है. इससे आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके से आने वाले छात्र भी विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर सकेंगे.

Tags: Delhi University, DU, Education news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया