Find 5 differences: हूबहू एक जैसी दो तस्वीरों में छुपे हैं 5 अंतर, क्या आप सुलझा सकते हैं मुश्किल उलझन

ऑप्टिकल भ्रम चुनौतियां दिमाग के हर एंगल को जागृत कर देने का काम करती है. जो हमारे सोचने समझने की क्षमता को परखती है. दिमाग का खेल और कसरत कही जाने वाली तस्वीर में छुपी चुनौतियां बचपन की यादें भी ताजा कर देती हैं. क्योंकि लगभग हर किसी ने बचपन में अखबार और मैगजीन में भी एक जैसी तस्वीरों के बीच अंतर तलाशने की पहेली खूब सुलझाई होगी. उसी तर्ज पर तस्वीरों में छुपी चुनौतियां अब लोगों के लिए एक मुश्किल चुनौती खड़ी करती हैं, जो दिमाग को तेज़ करने के लिए भी जानी जाती हैं.

Find 5 differences: ऑप्टिकल भ्रम चुनौतियां दिमाग को झकझोर देती हैं. हूबहू एक जैसी दो तस्वीरों के बीच पांच अंतर खोजने की चुनौती लोगों के दिमाग की दही कर रही है. अगर आप खुद को इंटेलीजेंट और बाज़ जैसी नज़र वाला समझते हैं, तो फटाफट खोज निकालिए तस्वीर में छुपे पांच अंतर.

क्या दो तस्वीरों में आपको दिखे अंतर?
Bright Side ने चुनौती के तौर पर जो तस्वीर इस बार पेश की है वो Disney फ़िल्म का एक सीन है. जिसमें लड़का बिस्तर पर बैठा हुआ है और ज़मीन पर एक लड़की बैठी है. लड़के की परछाई सामने साफ नजर आ रही है. अब इसी तस्वीर जैसी एक और छवि साथ में मौजूद हैं. और इन दोनों के बीच अब पांच अंतर तलाशने की मुश्किल चुनौती है. दोनों तस्वीरें हूबहू एक जैसी हैं. ऐसे भी अंतर खोजने की चुनौती लोगों के दिमाग की बैंड बजाने के लिए काफी है.

optical illusion photo

5 अंतर खोजने में दिमाग की बज गई बैंड
पांच अंतरों की तलाश में जुटे लोगों को बड़ी मुश्किल से एक दो ही अंतर मिल पाए होंगे ऐसे में उनकी माथापच्ची से निजात दिलाने के लिए हम आपकी मदद को तैयार है अगर आप काफी कोशिश के बाद भी अंतर नहीं तलाश पा रहे है तो हमारी मदद से तस्वीर को ज़रा गौर से दोबारा देखिए. जैसे- लड़की के कमर पर बंधे रिबन का रंग, लड़के की टोपी का रंग भी दोनों तस्वीरों में अलग है. उसके हाथ में पकड़ा गया सामान, उसके अलावा लड़के के ठीक पीछे दिखाई दे रहे हैं पर्दे पर बंधा रिबन एक तस्वीर में गायब है, और एक कंबल की सिलवट भी कम है. उम्मीद है इतना बताने के बाद आपको सभी अंतर दिखाई दे रहे होंगे.  लेकिन अगर अब भी कुछ कन्फ्यूजन है, तो ऊपर दी गई तस्वीर को गौर से देखिए.

Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया