खूबसूरत पिंक फ्लेमिंगो के बीच छिपी है बैले डांसर, तेज दिमाग वाले ही सुलझा पाएंगे चुनौती, क्या आप करेंगे ट्राय?


आंखों को धोखा देने के लिए जो चुनौतियां तस्वीरों के जरिए बनाई जाती हैं, उनका खास मकसद आपके दिमाग को झकझोर देना होता है. आर्टिस्ट खास तौर पर तस्वीरों में छुपी हुई चीज़ को कुछ इस कदर सेट करते हैं कि नजरें उन तक पहुंच ही नहीं पातीं. जबकि वो होती तस्वीर में ठीक सामने हैं. चुनौती सुलझाने में चाहे जितनी मुश्किलें क्यों ना आये, लोगों को ये बेहद पसंद होता है. दिलचस्प पहेलियां सोशल मीडिया पर आजकल खूब छाई रहती हैं, जिन्हें दिमागी कसरत और इंटेलिजेंस चेक भी कहा जाता है.

ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर में ढेर सारे फ्लेमिंगो नजर आ रहे हैं, जिनके बीच एक बैले डांसर को खोजने की चुनौती दी गई है. लेकिन खूबसूरत परिंदों की भीड़ ऐसी है कि उसमें आपको डांसर आसानी से नजर नहीं आएगी. चुनौती खास तौर पर तेज दिमाग वालों के लिए बनाई गई हैं. जिन्हें 12 सेकंड के अंदर चुनौती सुलझाने का टास्क दिया गया है.

क्या फ्लेमिंगो के बीच आपको नजर आ गईं बैले डांसर?
चुनौती के तौर पर पेश की गई तस्वीर में ढेर सारे खूबसूरत पिंक फ्लेमिंगो नजर आ रहे हैं ये तस्वीर में फ्लेमिंगो की संख्या इतनी है कि आप गिन भी नहीं सकते. जहाँ फ्लेमिंगो के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है उस तस्वीर में एक बैले डांसर को खोजने की चुनौती दी गई है. लेकिन वो कहाँ और कैसे सेट की गई है ये किसी को समझ में नहीं आ रहा ना ही दिखाई दे रहा है.मुश्किल तो ये है कि छुपी हुई जो चीज़ नजर ही नहीं आ रही उसे खोजने के लिए मात्र 12 सेकेंड का वक्त दिया गया है. ज़ो तेज दिमाग और पैनी नजर वालों के लिए ही मुमकिन हो सकता है.

गुलाबी कपड़ों में फ्लेमिंगो के बीच छुपकर डांसर ने दी चुनौती (Credit- Creative Commons /Flickr.)

फ्लेमिंगो के रंग में घुल मिलकर डांसर ने दी चुनौती
फ्लेमिंगो के बीच अगर आपको बैले डांसर नजर नहीं आ रही है, तो हिंट के तौर पर तस्वीर के निचले हिस्से पर गौर करिये. डांसर ने भी फ्लेमिंगो की तरह ही गुलाबी कपड़े पहन रखे हैं. साथ ही सिर पर सजा रखा है पीले रंग का हेयरबैंड. जो बिल्कुल फ्लेमिंगो की चोंच की तरह नजर आ रहा है. यही वजह है कि फ्लेमिंगो के जैसे ही घुल मिल गई डांसर को खोजना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. ये कनफ्यूज़ करने वाली तस्वीर Flickr (https://www.dancewearcentral.co.uk/ ) वेबसाइट की ओर से जारी की गई है. जिसे हमने मनोरंजन के उद्देश्य से इस्तेमाल किया है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया