Weather Update: वाराणसी में ग्रीष्मजनित कर्फ्यू लागू, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर जारी किया अलर्ट



अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में भीषण गर्मी का कहर जारी है. प्रचंड गर्मी ने आषाढ़ की दुपहरिया में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात कर दिए हैं. हाल ये कि गर्मी के सितम के कारण दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच सड़कों पर आवाजाही आधे से भी कम दिखाई दे रही है. बताते चलें कि वाराणसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अभी दो दिन और हीट वेव (Heat Wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है. 13 और 14 जून को वाराणसी में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. इसके अलावा सूर्य की तपिश और लू के थपेड़े आने वाले दो दिनों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाले होंगे. आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार 13 जून को वाराणसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है.

पूरे हफ्ते सताएगी गर्मी
बीएचयू (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस हफ्ते गर्मी से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. यह जरूर है कि दो से तीन दिन बाद वाराणसी में तेज धूल भरी आंधी के बीच गरज चमक के साथ हल्के बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. हालांकि इससे गर्मी से खूब राहत मिलेगी – ऐसा अनुमान फिलहाल नहीं है. ऐसे में इस भीषण गर्मी में सिर्फ बचाव ही एकमात्र रास्ता है जिसके जरिए लोग अपने आप को इससे बचा सकते हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया