Woman complaints against neighbour in abuse and threat allegations haldwani police files fir – News18 हिंदी


पवन सिंह कुंवर, हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक युवती ने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उसका आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की. डर की वजह से वह कॉलेज और कोचिंग नहीं जा पा रही है. महिला की शिकायत पर मुखानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, मामला ऑफिसर इनक्लेव फेस-1 का है. यहां रहने वाली विमला जोशी (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी आकाश, उसकी पत्नी और मां ने उनकी दीवार पर एंगल लगा दिए, जिसका विरोध करने पर वे लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. इस दौरान बात इतनी बिगड़ी कि आकाश ने कुर्सी व संबल से हमला करने की कोशिश की.

विमला ने पुलिस को बताया कि आकाश के हमला करने का वीडियो उन्होंने अपने फोन से बना लिया था, जिसे उन्होंने पुलिस को दे दिया है. विमला ने बताया कि अब उसके पति को जान से मारने की धमकी मिल रही है. इतना ही नहीं, वे लोग उसके पति को महिला उत्पीड़न के फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं. लगातार मिल रही धमकियों की वजह से वह बीते कुछ दिनों से कॉलेज और कोचिंग भी नहीं जा पा रही है.

विमला ने बताया कि आरोपी सिगरेट पीने के बाद उसका कचरा हमारी छत पर फेंक देता है. उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले में मुखानी थाने के अध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि आकाश पर धमकी और गालीगलौज की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Haldwani news, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया