Rozgar Mela: 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र, 43 जगहों पर रोजगार मेले का होगा आयोजन


हाइलाइट्स

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों में युवाओं की होगी नियुक्ति.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नई भर्ती हुए लगभग 70,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. इस अवसर पर वह लोगों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. बयान के अनुसार नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत वितरित किए जाएंगे.

43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला
मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं. रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुखता के साथ भर्तियां की जा रही हैं. वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय में नई भर्ती की गई हैं.

इन मंत्रालय व विभागों में मिलेगा रोजगार
इसके अलावा राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय सहित कई विभागों में नई भर्ती की गई हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2022 के 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत करते हुए रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी. अब तक कई चरणों में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं.

रोजगार मेला से देश के विकास में भागीदारी का मिलेगा अवसर
बयान में कहा गया है कि ‘रोजगार मेला’ रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. रोजगार मेले से युवाओं को उनके सशक्तिकरण और देश के विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है. नवनियुक्त कर्मियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं.

Tags: PM Modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया