उत्तराखंडः रुड़की में युवक की मौत पर हंगामा, पथरबाजी-लाठीचार्ज, 5 पुलिसकर्मी घायल, धारा-144 लागू

बलबीर सिंह परमार

रुड़की. उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों ने जहां जमकर बवाल काटा. वहीं, पथराव, लाठीजार्ज और घरों में तोड़फोड़ भी की गई. पूरे मामले में दो सब इंस्पेक्टर सहित कुल पांच पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल, मौके पर धारा 144 लगाई गई है.

जानकारी के अनुसार, रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव का यह मामला है. रविवार रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और सोमवार को दिनभर कोतवाली में जमकर हंगामा किया. पुलिस ने तहरीर के बाद जांच शुरू की. हालांकि, बाद में ग्रामीण और पुलिस आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ता गया. ग्रामीणों ने थाना घेर लिया. दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठीचार्ज के साथ-साथ घरों तोड़फोड़ भी हुई. इस दौरान 5 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए. गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. साथ ही गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 भी लागू कर दी गई है.

Uttarakhand News, Roorkee Village

हरिद्वारः अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी का हाल जानते अफसर.

क्या कहते हैं एसपी हरिद्वार

हरिद्वार के एसपी अजय सिंह का कहना है कि युवक की मौत से जुड़ा यह मामला है. पुलिस ने मामले की जांच की है. लोगों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है, जबकि अब तक जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है. बता दें कि एसएसपी और डीएम ने मौके पर व्यवस्था का जायजा लिया है. फ़िलहाल, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है और माहौल भी शांत बना हुआ है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज (35) बाइक से गांव लौट रहा था. रात 11 बजे के करीब वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.  लेकिन युवक के परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज की हत्या की गई है. बस फिर क्या था, लोगों ने कोतवाली घेर ली. इसके बाद पुलिस और लोगों में बवाल हुआ. पथरबाजी में दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Tags: Haridwar Police, Roorkee police, Up uttarakhand news live

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया