व्‍यस्‍त जिंदगी में अकेली तो नहीं पड़ गईं आप? 30 की उम्र के बाद 5 तरीकों से बनाएं पक्‍की सहेलियां, जिंदगी होगी गुलजार



अगर आप भी अपनी पुरानी दोस्‍तों को मिस करती हैं और उनके साथ आपका कनेक्‍शन काफी दूर हो गया है तो निश्चित रूप से आप खालीपन महसूस करती होंगी. ऐसे में अगर आपकी उम्र बढ़ती जा रही है और आप इस दुविधा में हैं कि सच्‍चे दोस्‍त कॉलेज या स्‍कूल टाइम में ही बनते हैं तो यह पूरी तरह सच नहीं है. दोस्‍त बनाने की कोई उम्र नहीं होती और आप हर उम्र में पक्‍की दोस्‍ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं. (Image: Canva)

अगर आप अपनी सोच या शौक वाले लोगों से मिलती हैं या आपको ऐसे लोग मिलते हैं जिनका साथ आपको अच्‍छा लगता है तो बेहतर होगा कि आप उनके साथ मिलना जुलना शुरू करें. महिलाएं कई बार खुद के रुटीन की दुहाई देते हुए घर पर बैठी रह जाती हैं और किसी से भी मिल जुल नहीं पातीं. ऐसा ना करें और लोगों से मिलें. यकीन मानिए, इन्‍हीं में से क्‍या पता आपकी कोई पक्‍की वाली सहेली या दोस्‍त मिल जाए. (Image: Canva) आप पहले कभी किसी एक्टिविटीज में शामिल रही हों तो फिर से उन चीजों के लिए वक्‍त निकालें. इसके लिए आप आसपास के क्‍लब को ज्‍वाइन कर सकती हैं. आप पेंटिंग, आर्ट, हैकिंग्‍स, ट्रैवलर्स आदि ग्रुप को ज्‍वाइन करें और लोगों से मिलना जुलना शुरू करें. क्‍या पता, आप वहीं अपने खास दोस्‍त से मिल जाएं. यकीन मानिए, अधिकतर दोस्‍ती ऐसी ही होती है और ये दोस्‍ती जीवनभर साथ निभाने वाली होती है. (Image: Canva) आपका जिन चीजों में इंट्रेस्ट है उस क्षेत्र में आप वॉलें‍टियरिंग में हिस्‍सा ले सकती हैं. इसके लिए आप पास की लाइब्रेरी या क्‍लब के नोटिस बोर्ड या व्‍हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखें और लोगों की मदद लें. यहां आकर आप अपने मन का काम भी कर पाएंगी और एक जैसे शौक वाले लोगों से मिलेंगी भी. हो सकता है कि यहीं आपको अच्‍छी दोस्‍त मिल जाए. (Image: Canva) अपने ऑफिस कुलीग्‍स के साथ भी आप पर्सनल दोस्‍ती का हाथ बढ़ा सकती हैं. आप ऑफिस में गर्ल ग्रुप बनाएं और कहीं बाहर साथ में लंच या डिनर के लिए प्‍लान बनाएं. यही नहीं, अगर आपका एक जैसा इंटरेस्‍ट है, मसलन आपमें से कुछ लोग जॉगिंग या जिम आदि जाते हैं, तो आप साथ ज्‍वाइन करने का प्‍लान करें और सुबह शाम साथ में वर्कआउट करें. इस तरह आपका दायरा बढ़ेगा और आप ऑफिस में भी बेहतर महसूस करेंगी. (Image: Canva)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया