सोने में आनाकानी करते हैं बच्चे, अपनाएं 5 टिप्स, कभी नहीं पड़ेगी डांट-फटकार की जरूरत


How To Make Kids Sleep Early At Night: अक्‍सर पैरेंट्स की परेशानी होती है कि बच्‍चे देर रात तक जागते हैं और उन्‍हें बिस्‍तर पर भेजने के बाद भी वे करवट बदलते रहते हैं. नींद ना आने की शिकायत इन दिनों काफी आम होती जा रही हैं. ऐसे में उन पैरेंट्स के लिए मुश्किल हो जाता है जो दिनभर मेहनत करते हैं और थके हारे जल्‍द से जल्‍द अपने बिस्‍तर पर आराम करना चाहते हैं. रात के वक्‍त बच्‍चों को नींद ना आने की कई वजहें हो सकती हैं. अगर आप इन वजहों को जानें और इसका निदान निकालें तो यकीन मानिए आपका बच्‍चा सही समय पर अपने बिस्‍तर पर जाकर सो जाएगा.

सोने से 2 घंटे पहले खाना खिला दें
एडिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने से करीब दो या तीन घंटे पहले बच्‍चे को खाना खिला दें. अगर आप उन्‍हें देर रात खाना खिलाते हैं तो यह उनके पाचन क्रिया को एक्टिव रखता है और उन्‍हें नींद नहीं आती है. विशेष रूप से कैफीन या चीनीयुक्त खाने की चीजें अगर आप उन्‍हें रात में खाने के लिए दे रहे हैं तो इनकी वजह से भी उनके सोने का साइकल खराब होगा.

सोने से पहले दें गर्म दूध
अगर बच्‍चे को रात में भूख लग जाए तो आप बिस्‍कुट आदि के बजाय उन्‍हें गर्म या गुनगुना दूध पीने लिए दें. दरअसल, गर्म दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का कैमिकल होता है जो नींद आने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें:  6 तरीकों से बच्चों को कराएं प्यार का एहसास, जिंदगी में आएंगी खुशियां, बॉन्डिंग भी होगी मजबूत

रात की तुलना में दिन में दें अधिक पानी
अगर आप दिन के वक्‍त बच्‍चों को अधिक पानी पीने देंगे तो इससे आप उन्‍हें हाइड्रेट भी रख सकेंगे और रात के वक्‍त उन्‍हें अधिक प्‍यास भी नहीं लगेगी. अगर रात के वक्‍त आप उन्‍हें पानी पिलाएंगे तो इससे उन्‍हें  बार टॉयलेट जाने के लिए उठना पड़ेगा और उनकी नींद टूटेगी.

थकना जरूरी
बच्‍चा अगर शाम के वक्‍त दोस्‍तों के साथ आउटडोर एरिया में गेम खेलता है तो उसे रात में नींद भी अच्‍छी आएगी. आप अपने बच्‍चों को सोने से पहले वॉक करने की भी आदत डालें. इसके अलावा प्रयास करें कि आपका बच्‍चा दिनभर में साइकिलिंग करे या जॉगिंग आदि करे. इससे रात में ब्रेन रिलैक्‍स करने के लिए अपने आप ही गहरी नींद में जाएगा और बच्‍चे सही टाइम पर सो सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Kids Study Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, 5 तरीकों से बढ़ाएं एकाग्रता, पढ़ते टाइम नहीं भटकेगा ध्यान

रात में डिस्‍ट्रैक्‍शन से बचाएं
घर में शांति रखें और कम से कम लाइट ऑन करें. बेहतर होगा कि कि आप सोने का माहौल कुछ देर पहले से ही बनाना शुरू कर दें. इसके अलावा, अगर बच्‍चा अंधेरे से डरता है तो डिम लाइट ऑन करें. सोने से पहले कमरे का माहौल आरामदायक बना दें और घर के लाइट्स ऑफ कर दें. इस तरह बच्‍चे की नींद टूटेगी नहीं और वह बेहतर तरीके से सो सकेगा.

ये ट्रिक्‍स भी आएंगे काम
-बच्‍चों को नींद ना आए तो तलवे में मालिश कर दें.
-उन्‍हें अपनी सांस पर ध्‍यान केंद्रित करने को बोलें.
-कुछ अच्‍छी कहानी सुनाएं जिससे वे खुश होकर दूसरी दुनिया में खुद को महसूस करें.  
– कंफर्टेबल कपड़े पहनाएं और पैर हाथ धोने के बाद या नहाने के बाद ही सोने भेजें.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया