
हाइलाइट्स
चारपाई को ही चार पहिए और इंजन लगाकर चलाया जा रहा है.
ट्विटर यूजर को यह आविष्कार काफी पसंद आ रहा है.
महिंद्रा ने इसे जीवन रक्षक खोज बताया है.
नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके द्वारा शेयर किये गए पोस्ट लोगों को काफी पसंद भी आते हैं. महिंद्रा की पोस्ट्स ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ फनी भी होती हैं. जो कई बार वायरल (Viral Post) हो जाती है. आम लोगों के आविष्कारों को वह खूब प्रमोट करते हैं. महिंद्रा देसी ‘जुगाड़’ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आमतौर पर ऐसे जुगाड़ू वीडियो वे ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं. ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है. यह भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स चारपाई को चार पहिए लगाकर बनाई गाड़ी को चलाता नजर आ रहा है.
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मुझे यह वीडियो कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा. मैंने इसे इसलिए रिट्वीट नहीं किया क्यों मुझे लगा कि ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया यह प्रैंक है. साथ ही यह गाड़ी नियमों का उल्लंघन भी करता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस एप्लिकेशन के बारे में कभी नहीं सोचा था. हां, कौन जानता है, यह दूरदराज के इलाकों में असाधारण स्थितियों में एक जीवन रक्षक का काम कर सकता है.”
I must have received this video from at least from ten friends. I didn’t RT it because it seemed more like a prank jugaad to get attention & also violates most regulations. But to be honest, I never thought about the application you have referred to. Yes, who knows, it could turn… https://t.co/MmF9rrVqfk
— anand mahindra (@anandmahindra) June 10, 2023
.
Tags: Anand mahindra, Business news in hindi, Tweet, Twitter, Viral, Viral video
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 09:33 IST






