हर दाल लगेगा टेस्टी, बस जान लें छौंक लगाने के 4 सिंपल तरीके, हर दिन मिलेगा ढाबे जैसा जायका

हाइलाइट्स

दाल के जायके को बदलने के लिए आप अलग अलग तरीके से छौंक लगाएं.
छौेक यानी तड़का लगाने के ये तरीके हर तरह के दाल को टेस्‍टी बनाते हैं.

Easy Ways To Make Tadka For Dal: सेहत के लिए तरह तरह के दालों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो पाया ही जाता है, फाइबर, मिनरल्‍स, विटामिन्‍स भी बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इस वजह से अधिकतर घरों में दाल रोज बनाई जाती है. लेकिन अगर आप रोज एक दाल खा-खाकर बोर हो गए हैं और इसके स्‍वाद को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका एक सिंपल तरीका है. आप दाल में दी जाने वाली छौंक यानी तड़के को अलग अलग तरीके से दें. तड़कों में वेरायटी रहने से इसका स्‍वाद तो बढ़ेगा ही, घर के बच्‍चे और बुजुर्ग भी मांग-मांग कर खाएंगे. तो आइए जानते हैं कि दाल में आप अलग अलग तरीके से किस तरह छौंक यानी कि तड़का लगा सकते हैं.

 तड़का लगाने के अलग अलग तरीके

पहला तरीका
उबली हुई दाल को आप किसी ढक्‍कन वाले बर्तन में रखें. अब एक बड़े कलछुल में दो चम्‍मच घी डालें. जब ये गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन कूचकर डालें. अब इसमें लाल मिर्च को तोड़कर डालें और साथ में जीरा डाल लें. अब जब इससे खुशबू आने लगे तो ढक्‍कन हटाएं और कलछुल को दाल में डालकर कर ढक्‍कन बंद कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें.

दूसरा तरीका
उबली दाल को छौंकने के लिए आप एक कड़ाही में दो चम्‍मच घी डालें. जब ये गर्म हो जाए तो इसमें हरी मिर्च को काटकर डालें और एक चम्‍मच जीरा भी साथ में डालें. अब इसमें एक चौथाई चम्‍मच हींग डाल लें. जब हींग पक जाए तो इससे दाल में छौंक लगा दें. इसकी खुशबू आपकी भूख बढ़ा देगी.

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम का पन्ना दिनभर रखेगा तरोताज़ा, लू से भी होगा बचाव, सीख लें बनाने का तरीका, मिनटों में होगा तैयार

तीसरा तरीका
आप तूर के दाल को उबालें और एक कड़ाही में दो चम्‍मच घी गर्म करें. अब इसमें एक चम्‍मच उरद की दाल, कुछ करी पत्‍ता, एक चम्‍मच राई डालें. आप स्‍वादानुसार लालमिर्च पाउडर भी डालें. अब इससे दाल में छौंक लगा दें. यह जायके में वेरायटी लाएगी.

इसे भी पढ़ें: गर्मी को दूर भगा देगी मसाला छाछ, पाचन भी बनेगा बेहतर, सीखें बनाने का सही तरीका, मिनटों में होगी तैयार

चौथा तरीका
पहले आप आधा टमाटर, एक हरी मिर्च, आधा प्‍याज, कुछ लहसुन को महीन काट लें. अब आप कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. गर्म हो जाए तो आप एक चम्‍मच जीरा इसमें डालें. जब ये पक जाए तो इसमें लहसुन डाल लें. अब इसमें प्‍याज डालें और भून लें. अंत में हरी मिर्च और टमाटर डालें. प्रयास करें कि टमाटर का रस इसमें ना जाए. अब आप इसमें हल्‍का सा नमक डालें और दाल छौंक दें. दाल को ढकें जरूर. गर्मागर्म सर्व करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Cooking, Food, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया