जब संजय कपूर की फ्लॉप हुईं फिल्में, देखा बुरा वक्त, छलका दर्द, तो बोले- ‘बीवी-बच्चों को पालना था इसलिए…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bloody Daddy Actor Sanjay Kapoor Life : घर चलाने और बीवी-बच्चों को संभालने के लिए हर एक शादीशुदा मर्द को कोई-न-कोई काम करना पड़ता है. मशहूर एक्टर संजय कपूर, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही स्टारडम का स्वाद चख लिया था, उन्हें बुरे वक्त में वह काम करने पड़े, जिसके लिए वे तैयार नहीं थे, लेकिन मुश्किल हालात ने उन्हें वह सब करना भी सिखा दिया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताया. फिलहाल, वे नई वेब सीरीज ‘ब्लडी डैडी’ में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं.

01

नई दिल्ली: संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1995 की फिल्म ‘प्रेम’ से की थी. फिर वे फिल्म ‘राजा’ में नजर आए, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. उन्हें करियर की शुरुआत में वह स्टारडम हासिल हो गया, जिसे हासिल करने में सालों लग जाते हैं, लेकिन फिर उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी. वे अपनी लोकप्रियता बनाए नहीं रख पाए. हालांकि, उन्होंने काम करना जारी रखा और घर चलाने के लिए खराब फिल्में भी करने को तैयार हो गए. (फोटो साभार: Instagram@sanjaykapoor2500@onlybollywoodmasti@bollywoodtriviapc)

02

घर में चूल्हा जलता रहे, इसलिए संजय ने फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाया. उन्होंने 2015 की फिल्म ‘तेवर’ प्रोड्यूस की, जिसमें उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने काम किया है. उन्होंने फिर 2020 की फिल्म ‘इट्स माई लाइफ’ प्रोड्यूस की. उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के उभरने के बाद, अपने पसंदीदा काम एक्टिंग में लौटने का फैसला किया. उन्होंने ‘फेम गेम’, ‘लस्ट स्टोरी’ और ‘ब्लडी डैडी’ में बतौर एक्टर काम किया है. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodtriviapc)

03

संजय कपूर ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने ऐसी फिल्में कीं जो चली नहीं. मैं ऐसे दौर से गुजरा, जब मुझे दिलचस्प ऑफर नहीं मिल रहे थे. मैंने कदम पीछे किए और हल्की फिल्मों में काम नहीं किया. मैं प्रोडक्शन की लाइन में आ गया. मुझे भी अपने खाने-पीने के लिए काम करना था. बच्चे और बीवी को संभालने के लिए काम तो सबको करना पड़ता है.’ (फोटो साभार: Instagram@sanjaykapoor2500)

04

संजय ने जोया अख्तर की 2007 की फिल्म ‘लक बाई चांस’ का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कई एक्टर्स के साथ काम किया था. फिल्म में फरहान अख्तर का लीड रोल है. चूंकि संजय लीड रोल निभाने के अभ्यस्त थे, इसलिए जोया को उन्हें फिल्म के लिए मनाने में काफी वक्त लगा. हालांकि, एक्टर फिल्म को लेकर आश्वस्त थे. उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी थी. (फोटो साभार: Instagram@sanjaykapoor2500)

05

57 साल के संजय कपूर फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें वे विलेन बने हैं, जिसे बीते शुक्रवार 9 जून को जियोसिनेमा में रिलीज किया गया. फिल्म में शाहिद कपूर ने एक ऐसे शख्स का रोल निभाया है जो खतरनाक गैंगस्टर्स से अपने करीबियों को बचाने के मिशन में निकला हुआ है. (फोटो साभार: Instagram@sanjaykapoor2500)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें